General Knowledge Quiz: क्या आपका GK सच में दमदार है? क्रिकेट रिकॉर्ड से राम-अहिल्या, राष्ट्रपति, सुनीता विलियम्स और Odd-Even तक, इन सवालों के जवाब देकर खुद को परखिए!
Competitive Exam GK: क्या आपको लगता है कि आपका जनरल नॉलेज काफी मजबूत है? तो इन सवालों का जवाब देकर खुद को जरूर परखिए। यहां क्रिकेट के रिकॉर्ड से लेकर भगवान राम और अहिल्या की कहानी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स, दिल्ली की Odd-Even योजना और भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन से जुड़े दिलचस्प सवाल शामिल हैं। कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब आप तुरंत दे देंगे, जबकि कुछ आपको सोचने पर मजबूर कर सकते हैं। आइए देखते हैं वो सवाल...
सवाल - क्रिकेट स्कोर को सबसे बड़े से सबसे छोटे क्रम में लगाएं -
A. तिहरा शतक
B. शतक
C. दोहरा शतक
D. अर्धशतक
A. ABCD
B. ACBD
C. ABDC
D. DCBA
सही जवाब: B. ACBD
सवाल - 'हल्का गर्म' के अर्थ वाला शब्द कौन सा है?
A. बुलबुला
B. चुरमुरा
C. गुनगुना
D. कुरकुरा
सही जवाब: C. गुनगुना
सवाल - कमरबंद/करधनी शरीर के किस हिस्से में पहनी जाती है?
A. कमर
B. टखना
C. सिर
D. कान
सही जवाब: A. कमर
ये भी पढ़ें- KBC Quiz Challenge: 11 सवाल-4 ऑप्शन और एक सही जवाब, बताइए आपका GK कितना स्ट्रॉन्ग है?
सवाल - दिल्ली की Odd-Even योजना मुख्य रूप से किस समस्या को कम करने के लिए लागू की गई थी?
A. मोटापा
B. वायु प्रदूषण
C. महंगाई
D. बेरोजगारी
सही जवाब: B. वायु प्रदूषण
सवाल - इनमें से कौन तारों के एक समूह का नाम है?
A. राजर्षि
B. महर्षि
C. सप्तर्षि
D. ब्रह्मर्षि
सही जवाब: C. सप्तर्षि
सवाल- राष्ट्रपति बनने से पहले रामनाथ कोविंद किस राज्य के राज्यपाल थे?
A. उत्तर प्रदेश
B. झारखंड
C. राजस्थान
D. बिहार
सही जवाब: D. बिहार
सवाल- रामायण के अनुसार अहिल्या के पति कौन थे?
A. अत्रि
B. सदानंद
C. गौतम
D. कश्यप
सही जवाब: C. गौतम
सवाल- ओलंपिक पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला कौन थीं?
A. पीवी सिंधु
B. साक्षी मलिक
C. मैरी कॉम
D. साइना नेहवाल
सही जवाब: A. पीवी सिंधु
सवाल- इनमें से कौन 21वीं सदी का आविष्कार नहीं है?
A. iPhone
B. Google
C. Skype
D. YouTube
सही जवाब: B. Google
ये भी पढ़ें- KBC Quiz: मैरी क्यूरी से लेकर मिल्खा सिंह तक, जानें कौन बनेगा करोड़पति के इन सवालों के सही जवाब
सवाल- 'थंडरबोल्ट की भूमि' अर्थ वाले तिब्बती शब्द से किस भारतीय हिल स्टेशन का नाम निकला है?
A. गंगटोक
B. आइजोल
C. दार्जिलिंग
D. कोहिमा
सही जवाब: C. दार्जिलिंग
सवाल- सुनीता विलियम्स ने 2012 के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय झंडा कहां फहराया था?
A. NASA मुख्यालय
B. चंद्रमा
C. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
D. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय
सही जवाब: C. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
