GK Questions in Hindi: KBC से SSC तक, क्या आप इन GK सवालों के सही जवाब दे पाएंगे? स्वच्छता, बिरसा मुंडा, महाभारत, कंप्यूटर और खेल से जुड़े सवालों में आजमाएं अपना ज्ञान!
General Knowledge Quiz: अगर आप कौन बनेगा करोड़पति, जनरल नॉलेज, प्रतियोगी परीक्षाओं या क्विज की तैयारी कर रहे हैं, तो ये सवाल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इस क्विज में भारत सरकार के स्वच्छता अभियान, झारखंड और बिरसा मुंडा, जीव-जगत, हिंदी साहित्य, महाभारत, कंप्यूटर, स्वास्थ्य, ऑनलाइन लेनदेन, अर्थव्यवस्था और खेल से जुड़े सवाल शामिल हैं। हर सवाल में 4 ऑप्शन दिए गए हैं और साथ में सही जवाब भी बताया गया है। ये सवाल अमिताभ बच्चन के केबीसी, SSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। नीचे के सवालों का जवाब देकर परखिए अपना जनरल नॉलेज...
सवाल- भारत सरकार के शौचालय उपयोग अभियान का नाम क्या था?
A. दरवाजा बंद
B. खुली सोच
C. पर्दा है पर्दा
D. ना तुम हमें देखो
सही जवाब: A. दरवाजा बंद
सवाल- 15 नवंबर 2000 को बने झारखंड का संबंध किस जनजातीय नेता की जन्मभूमि से है?
A. कानू मुर्मू
B. बिरसा मुंडा
C. सिदो मुर्मू
D. जयपाल सिंह मुंडा
सही जवाब: B. बिरसा मुंडा
सवाल- कौन सा जीव सिर कट जाने के बाद भी कुछ समय तक जीवित रह सकता है?
A. कैटरपिलर
B. मकड़ी
C. छिपकली
D. कॉकरोच
सही जवाब: D. कॉकरोच
ये भी पढ़ें- Quiz: तिहरा शतक-सप्तर्षि और सुनीता विलियम्स...इन सवालों का जवाब देकर खुद को करें टेस्ट, कई सवाल हैं बेहद रोचक
सवाल- 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है' पंक्तियां किस कवि की हैं?
A. सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
B. सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन
C. रामधारी सिंह 'दिनकर'
D. सुमित्रानंदन पंत
सही जवाब: C. रामधारी सिंह 'दिनकर'
सवाल- महाभारत के अनुसार भीष्म, कर्ण और द्रोणाचार्य किस गुरु से जुड़े थे?
A. कृपाचार्य
B. परशुराम
C. गौतम
D. भारद्वाज
सही जवाब: B. परशुराम
सवाल- 'किसी को मना करना/ठुकराना' के अर्थ वाला मुहावरा कौन सा है?
A. टांग खींचना
B. ठेंगा दिखाना
C. दिल जलाना
D. नाक चढ़ाना
सही जवाब: B. ठेंगा दिखाना
सवाल- कंप्यूटर कीबोर्ड की सबसे लंबी कुंजी कौन सी होती है?
A. स्पेस बार
B. एंटर
C. शिफ्ट
D. बैकस्पेस
सही जवाब: A. स्पेस बार
सवाल- इनमें से कौन सा रोग मच्छरों से फैल सकता है?
A. टेटनस
B. रेबीज
C. जापानी इंसेफेलाइटिस
D. प्लेग
सही जवाब: C. जापानी इंसेफेलाइटिस
सवाल- ऑनलाइन लेनदेन में इस्तेमाल होने वाली सत्यापन विधि कौन सी है?
A. COD
B. OTP
C. SIP
D. SOS
सही जवाब: B. OTP
सवाल- अर्थव्यवस्था में 'प्रत्यक्ष' और 'अप्रत्यक्ष' किससे जुड़े शब्द हैं?
A. बैंक खाते
B. कर
C. मुद्रास्फीति
D. घाटा
सही जवाब: B. कर
ये भी पढ़ें- KBC Quiz: मैरी क्यूरी से लेकर मिल्खा सिंह तक, जानें कौन बनेगा करोड़पति के इन सवालों के सही जवाब
सवाल- दीपा करमाकर ने 2016 ओलंपिक में किस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था?
A. बैडमिंटन
B. जिम्नास्टिक्स
C. शतरंज
D. टेनिस
सही जवाब: B. जिम्नास्टिक्स
