KBC Questions and Answers: क्या आप बिना लाइफलाइन KBC के इन GK सवालों का सही जवाब दे सकते हैं? बीमारी, बॉलीवुड, घड़ी, मसाले, भाषा, खिलाड़ी और नदियों से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपना ज्ञान परखें।
KBC Quiz Questions: अगर आपको कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की तरह सवालों के जवाब देना पसंद है, तो यह क्विज आपके लिए है। यहां सामान्य ज्ञान से जुड़े ऐसे सवाल दिए गए हैं, जिनमें 4 ऑप्शन होंगे और आपको सही जवाब चुनना होगा। सवाल शरीर से जुड़ी बीमारियों, बॉलीवुड, घड़ी, मसालों, भाषा, शहरों, खिलाड़ियों और नदियों से संबंधित हैं। हर सवाल को KBC के अंदाज में सोच-समझकर हल करें और देखें कि आपका GK कितना मजबूत है। क्या आप बिना किसी लाइफलाइन के सभी सवालों के सही जवाब दे सकते हैं? दीजिए इन सवालों का जवाब और आजमाइए अपना ज्ञान।
सवाल- इन बीमारियों को शरीर के प्रभावित हिस्से के ऊपर से नीचे के क्रम में लगाएं-
A. किडनी स्टोन
B. गोइटर
C. फ्लैट फुट
D. रतौंधी
A. CABD
B. BDCA
C. ABCD
D. DCAB
सही जवाब: A. CABD
सवाल- फिल्म 'सुल्तान' के गाने के अनुसार 'बेबी को' क्या पसंद है?
A. Bass
B. Sound
C. Volume
D. Treble
सही जवाब: A. Bass
ये भी पढ़ें- KBC Quiz: क्या आप हैं GK के मास्टर? Henderson Brooks Report, IPL और योग से जुड़े सवालों का दें जवाब
सवाल- घड़ी की सेकंड वाली सुई 360 डिग्री का पूरा चक्कर कितने समय में लगाती है?
A. 60 सेकंड
B. 1 मिनट 10 सेकंड
C. 2 मिनट
D. 45 सेकंड
सही जवाब: A. 60 सेकंड
सवाल- इनमें से कौन सा मसाला वास्तव में सूखी पत्ती है?
A. जावित्री
B. कलौंजी
C. कसूरी मेथी
D. दालचीनी
सही जवाब: C. कसूरी मेथी
सवाल- 'तालीम' लेने का मतलब क्या है?
A. भोजन लेना
B. पैसा लेना
C. शिक्षा लेना
D. कपड़े लेना
सही जवाब: C. शिक्षा लेना
सवाल- गुरुग्राम का पुराना नाम क्या था?
A. गंगानगर
B. गुड़गांव
C. गंगटोक
D. गुवाहाटी
सही जवाब: B. गुड़गांव
ये भी पढ़ें- Quiz: तिहरा शतक-सप्तर्षि और सुनीता विलियम्स...इन सवालों का जवाब देकर खुद को करें टेस्ट, कई सवाल हैं बेहद रोचक
सवाल- इन खिलाड़ियों में से किस पर उस समय तक फीचर फिल्म नहीं बनी थी?
A. मैरी कॉम
B. एमएस धोनी
C. मिल्खा सिंह
D. सानिया मिर्जा
सही जवाब: D. सानिया मिर्जा
सवाल- ध्रुवीय भालू किस क्षेत्र का मूल निवासी है?
A. अंटार्कटिका
B. मध्य अमेरिका
C. आर्कटिक
D. दक्षिण-पूर्व अलास्का
सही जवाब: C. आर्कटिक
सवाल- भूटान की प्रमुख नदियां- टोरसा, वांग, संकोश और मानस- भारत में किस नदी तंत्र से जुड़ती हैं?
A. ब्रह्मपुत्र
B. तीस्ता
C. गंगा
D. बराक
सही जवाब: A. ब्रह्मपुत्र
