Blood Relation के सवाल SSC, बैंक, रेलवे, UPSC समेत कई परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यहां 10 ट्रिकी रीजनिंग सवाल, उनके आसान जवाब और Family Tree ट्रिक के साथ दिए गए हैं।
Logical Reasoning Questions: ब्लड रिलेशन, परिवार, दिशा, कैलेंडर और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े सवाल लगभग सभी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इनका मकसद ये चेक करना होता कि कैंडीडेट रिश्तों को समझने, जानकारी का एनालिसस करने और सही रिजल्ट निकालने में कितना सक्षम है। इस तरह के सवाल SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, LIC AAO, UPSC CSAT, राज्य लोक सेवा आयोग (PSC), NDA, CDS, CAPF, AFCAT, पुलिस भर्ती जैसी परीक्षाओं के रीजनिंग सेक्शन का पार्ट होते हैं। इन सवालों को सॉल्व करने का सबसे सिंपल ट्रिक है कि परिवार का एक छोटा-सा फैमिली ट्री बनाकर रिश्तों को क्रम से समझा जाए। इससे टफ दिखने वाले सवाल कुछ सेकंड में सॉल्व हो जाते हैं। आइए देखते हैं 10 घुमावदार रीजनिंग सवाल और उनके जवाब...
सवाल 1: A, B का पिता है। C, A की पत्नी है। D, C का भाई है। D का B से क्या संबंध है?
जवाब - A, B का पिता है।
C, A की पत्नी है, मतलब C, B की मां है।
D, C का भाई है।
इस हिसाब से D, B की मां (C) का भाई हुआ।
सही उत्तर: D, B का मामा है।
सवाल 2: P, Q की बहन है। Q, R का बेटा है। R, S का पति है। S का P से क्या संबंध है?
जवाब - P और Q भाई-बहन हैं।
Q, R का बेटा है।
R, S का पति है।
इस हिसाब से S, Q और P की मां हुई।
सही उत्तर: S, P की मां है।
सवाल 3: X, Y का भाई है। Y, Z की बेटी है। Z, M की पत्नी है। M का X से क्या संबंध है?
जवाब - X और Y भाई-बहन हैं।
Y, Z की बेटी है।
Z, M की पत्नी है।
इस हिसाब से M, Y और X के पिता हैं।
सही उत्तर: M, X के पिता हैं।
सवाल 4: रीना, मोहन की बेटी है। मोहन, सुरेश का भाई है। सुरेश का रीना से क्या संबंध है?
जवाब - मोहन, रीना के पिता हैं।
सुरेश, मोहन के भाई हैं।
सही उत्तर: सुरेश, रीना के चाचा हैं।
सवाल 5: कविता, अजय की पत्नी है। अजय, रवि का बेटा है। रवि, सीमा का पति है। सीमा का कविता से क्या संबंध है?
जवाब - रवि और सीमा, अजय के माता-पिता हैं।
कविता, अजय की पत्नी है।
सही उत्तर: सीमा, कविता की सास हैं।
सवाल 6: N, O की मां है। O, P का भाई है। P, Q की बेटी है। Q का N से क्या संबंध है?
जवाब - N, O की मां है।
P, O की बहन है।
P, Q की बेटी है।
इस हिसाब से Q, N के पति हैं।
सही उत्तर: Q, N के पति हैं।
सवाल 7: राम, श्याम के पिता हैं। श्याम, गीता का भाई है। गीता, मोहन की पत्नी है। मोहन का राम से क्या संबंध है?
जवाब - राम, गीता के पिता हैं।
मोहन, गीता के पति हैं।
उत्तर: मोहन, राम के दामाद हैं।
सवाल 8: A, B की मां है। B, C का भाई है। C, D का पिता है। A का D से क्या संबंध है?
जवाब - A, B और C की मां है।
C, D का पिता है।
सही उत्तर: A, D की दादी हैं।
सवाल 9: रोहित, अमित का बेटा है। अमित, नेहा का पति है। नेहा, पूजा की बेटी है। पूजा का रोहित से क्या संबंध है?
जवाब - पूजा, नेहा की मां है।
नेहा, रोहित की मां है।
सही उत्तर: पूजा, रोहित की नानी हैं।
सवाल 10: K, L का भाई है। L, M की मां है। M, N का बेटा है। K का N से क्या संबंध है?
जवाब - L, M की मां है।
N, M के पिता हैं।
K, L का भाई है।
इस हिसाब से K, M के मामा हैं और M, N का बेटा है।
सही उत्तर: K, N के साले (Brother-in-law) हैं।
रिश्तों से जुड़े इस तरह के सवाल को सॉल्व करने का सिंपल ट्रिक
- सबसे पहले सभी लोगों के नाम अलग-अलग लिखें।
- परिवार का एक छोटा Family Tree बनाएं।
- पिता, माता, भाई, बहन, पति और पत्नी के रिश्तों को पहले जोड़ें।
- फिर जिस रिश्ते के बारे में पूछा गया है, उसे अंतिम चरण में निकालें।
- अगर सवाल लंबा लगे, तो हर शब्द को अलग पढ़कर चित्र बना लें। इससे आंसर कुछ ही सेकंड में मिल जाएगा।


