MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • General Knowledge
  • सपने में सांप दिखे तो क्या होता है? सपने में सांप ने काटा तो क्या है इसका मतलब? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

सपने में सांप दिखे तो क्या होता है? सपने में सांप ने काटा तो क्या है इसका मतलब? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dream Interpretation Snake: सपने सभी देखते हैं लेकिन कुछ लोगों को सपने में बार-बार सपने में सांप ही दिखाई देते हैं। इसके पीछे कोई खास वजह हो सकती है। स्वप्न शास्त्र में इससे जुड़ी बातें बताई गई हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 07 2026, 11:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सपने में बार बार दिखें सांप तो...
Image Credit : Asianet News

सपने में बार-बार दिखें सांप तो...

Snake in Dream Meaning: सोते समय आने वाले सपने अक्सर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इनमें भी सपने में सांप दिखना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहता है। कई लोग इसे शुभ मानते हैं, तो कुछ इसे किसी अनहोनी का संकेत समझ लेते हैं। लेकिन क्या हर बार सपने में सांप दिखने का मतलब एक जैसा होता है? इसका जवाब आसान नहीं है। धर्म, स्वप्न शास्त्र और साइंस इस सब्जेक्ट को अलग-अलग तरीके से देखते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
सपने में क्यों दिखाई देते हैं सांप?
Image Credit : our own

सपने में क्यों दिखाई देते हैं सांप?

स्वप्न शास्त्र में सांप को एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि सपने का अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि सांप किस रूप में दिखाई दिया। अगर सपने में शांत सांप दिखाई दे, तो इसे जीवन में बदलाव, नई शुरुआत का संकेत माना जाता है। अगर सांप काटता हुआ दिखाई दे, तो इसे आने वाली किसी चुनौती या सावधानी बरतने का संकेत मानते हैं। अगर सपने में बहुत सारे सांप दिखाई दें, तो इसे मानसिक तनाव, डर या उलझनों से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, नाग देवता के दर्शन होने को कई लोग शुभ मानते हैं।

35
साइंस क्या कहता है?
Image Credit : Getty

साइंस क्या कहता है?

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, सपने हमारे माइंड की गतिविधियों का हिस्सा हैं। दिनभर की घटनाएं, डर, तनाव, यादें और भावनाएं सपनों में अलग-अलग रूप में सामने आ सकती हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी ने दिन में सांप से जुड़ी कोई मूवी देखी हो, सोशल मीडिया पर वीडियो देखा हो या सांप का डर हो, तो रात में सांप का सपना आना नॉर्म माना जाता है। एग्जाम्पल- मान लीजिए किसी शख्स को अगले दिन नौकरी का इंटरव्यू देना है और वह बहुत टेंशन में है। उसी रात उसे सपने में सांप दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र इसे अलग तरह से मान सकता है, जबकि मनोविज्ञान इसे तनाव और चिंता से जुड़ा सपना मान सकता है।

45
क्या सपने के आधार पर फैसला लेना चाहिए?
Image Credit : Getty

क्या सपने के आधार पर फैसला लेना चाहिए?

किसी एक सपने के आधार पर जिंदगी के बड़े फैसले लेने से बचें। अगर कोई सपना बार-बार आए और उससे बेचैनी या डर महसूस हो, तो पहले यह समझने की कोशिश करें कि उसकी वजह मानसिक तनाव, चिंता या किसी हाल की घटना से तो नहीं जुड़ी है। अगर सपना धार्मिक रूप से आपको महत्वपूर्ण लगता है, तो परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ कर सकते हैं। वहीं, अगर सपनों की वजह से लगातार डर, नींद की समस्या या मानसिक परेशानी हो रही हो, तो किसी डॉक्टर से सलाह लें।

55
सांप से जुड़े 5 रोचक फैक्ट...
Image Credit : Getty

सांप से जुड़े 5 रोचक फैक्ट...

1. सांप अपनी जीभ से सूंघते हैं। सांप हवा में मौजूद गंध के कणों को अपनी दोमुंही जीभ से इकट्ठा करते हैं। फिर इन्हें मुंह के अंदर मौजूद जैकब्सन ऑर्गन (Jacobson's Organ) तक पहुंचाते हैं, जिससे उन्हें शिकार, दुश्मन और आसपास के माहौल का पता चलता है।
2. हर सांप जहरीला नहीं होता। दुनिया में सांपों की करीब 4000 से ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 600 प्रजातियां ही विषैली हैं।
3. सांप अपनी पूरी खाल उतारते हैं। सांप समय-समय पर अपनी पुरानी चमड़ी (केचुली) उतार देते हैं। ऐसा बढ़ते शरीर, परजीवियों से छुटकारा पाने और नई स्वस्थ त्वचा के लिए होता है।
4. कुछ सांप बिना खाना खाए महीनों तक जीवित रह सकते हैं। सांपों का मेटाबॉलिज्म बहुत धीमा होता है। इसलिए बड़ी प्रजातियां एक बार शिकार करने के बाद कई हफ्तों से लेकर कई महीनों तक बिना भोजन के भी रह सकती हैं।
5. सांपों के कान बाहर नहीं दिखते, लेकिन वे कंपन महसूस करते हैं। सांपों के बाहरी कान नहीं होते, फिर भी वे जमीन में होने वाले कंपन और कम आवाज़ों को अपने जबड़े और शरीर के जरिए महसूस कर लेते हैं। इसी वजह से उन्हें आसपास की हलचल का अंदाजा हो जाता है।


कॉन्टेन्ट सोर्सः Swapna Shastra, Brihat Samhita, Sigmund Freud की पुस्तक The Interpretation of Dreams, Carl Gustav Jung के सपनों पर आधारित सिद्धांत।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
ज्योतिष (Jyotish)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्या रसोई में मंदिर बनाना सही है? क्या किचन में भगवान की मूर्तियां रखना चाहिए? दूर करें सबसे बड़ा कन्फ्यूजन
Recommended image2
पुरुष और महिलाएं पूजा में सिर क्यों ढकते हैं? क्या बिना सिर ढके पूजा करने से पूजा अधूरी मानी जाती है?
Recommended image3
छींक क्यों आती है? नाक में गुदगुदी होते ही क्यों आ जाती है छींक? 99% लोग नहीं जानते इसके पीछे का रहस्य
Recommended image4
घर में कबूतर का घोंसला शुभ होता है या अशुभ? जानें सच और मान्यता
Recommended image5
गुस्सा क्यों आता है? जानें माइंड, बॉडी और इमोशंस के बीच क्या होता है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved