MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • General Knowledge
  • रुद्राक्ष क्यों पहनते हैं? क्या है रुद्राक्ष का रहस्य? रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें जरूरी बातें

रुद्राक्ष क्यों पहनते हैं? क्या है रुद्राक्ष का रहस्य? रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें जरूरी बातें

Rudraksha Benefits: रुद्राक्ष को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है इसलिए इसे बहुत पवित्र माना जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग इसे पहनते हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 08 2026, 03:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
जानें रुद्राक्ष से जुड़े रोचक फैक्ट्स...
Image Credit : Asianet News

जानें रुद्राक्ष से जुड़े रोचक फैक्ट्स...

Rudraksha Facts: हिंदू धर्म में भगवान शिव से संबंधित अनेक चीजें प्रचलित हैं, इनमें रुद्राक्ष भी शामिल है। विज्ञान की दृष्टि से देखें तो रुद्राक्ष एक विशेष प्रकार का बीज है, जो एलायोकार्पस गैनिट्रस (Elaeocarpus ganitrus) नाम के पेड़ से मिलता है। यह पेड़ नेपाल, भारत, इंडोनेशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। रुद्राक्ष को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि ये महादेव का आभूषण है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
रुद्राक्ष क्यों पहनते हैं?
Image Credit : Pinterest

रुद्राक्ष क्यों पहनते हैं?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रुद्राक्ष पहनना भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। कई लोग इसे पूजा, जप और ध्यान के दौरान पहनते हैं। इससे मन को शांति मिलती है और आध्यात्मिक साधना में एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसा भी कहते हैं कि रुद्राक्ष पहनने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायरॉयड और दिल की बीमारी में आराम मिलता है।

38
रुद्राक्ष से दी मौत को मात
Image Credit : Instagram

रुद्राक्ष से दी मौत को मात

धर्म ग्रंथों के अनुसार किसी समय भद्रसेन नाम का एक राजा था। उसका एक ही पुत्र था। ज्योतिषियों ने बताया कि राजा को बताया कि उनके पुत्र की आयु बहुत कम है। उपाय पूछने पर उन्होंने राजा को बताया ‘आप अपने पुत्र को महादेव का प्रिय रुद्राक्ष धारण करवाएं। इससे इसकी मृत्यु का समय टल सकता है। राजा ने ऐसा ही किया। रुद्राक्ष के प्रभाव से राजा भद्रसेन के पुत्र को लंबी आयु मिली और वह भी अपने पिता की तरह ही चक्रवर्ती राजा बना।

48
रुद्राक्ष का धार्मिक महत्व
Image Credit : meta ai

रुद्राक्ष का धार्मिक महत्व

पुराणों और शिव से जुड़ी परंपराओं के मुताबिक, रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से पैदा हुआ। इसी कारण इसे पवित्र माना जाता है। कई श्रद्धालु पूजा-पाठ, मंत्र जाप और धार्मिक अनुष्ठानों में रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करते हैं। शैव मत को मानने वाले रुद्राक्ष जरूर धारण करते हैं। मान्यता है कि मृत्यु के समय यदि रुद्राक्ष पहना हुआ हो तो मृतात्मा शिवलोक को जाती है।

58
कैसे करें असली-नकली रुद्राक्ष की पहचान?
Image Credit : Asianet News

कैसे करें असली-नकली रुद्राक्ष की पहचान?

1.असली रुद्राक्ष में मुख (प्राकृतिक रेखाएं) ऊपर से नीचे तक जाती हैं। अगर ये बीच में से टूटी हुई हो तो ये नकली हो सकता है।
2. असली रुद्राक्ष में बहुत अधिक चमक नहीं होती जबकि नकली रुद्राक्ष चमकदार और चिकना होता है।
3. अगर आप महंगा या दुर्लभ रुद्राक्ष खरीद रहे हैं, तो एक्स-रे टेस्ट से भी असली-नकली की पहचान की जा सकती है।
4. असली रुद्राक्ष कम वजन का होता है जो पानी पर तैरता है और नकली रुद्राक्ष भारी होता है जो पानी में डूब जाता है।

68
कितने प्रकार के होते हैं रुद्राक्ष?
Image Credit : Getty

कितने प्रकार के होते हैं रुद्राक्ष?

रुद्राक्ष पर बनी रेखाओं को मुख या Mukhi कहते हैं। मार्केट में एक मुखी से लेकर कई मुखी तक के रुद्राक्ष मिलते हैं। हर मुखी रुद्राक्ष का अलग-अलग होता है। पंचमुखी (5 मुखी) रुद्राक्ष सबसे ज्यादा लोग पहनते हैं। शिव महापुराण में हर रुद्राक्ष का विशेष महत्व और मंत्र आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है।

78
क्या हर कोई रुद्राक्ष पहन सकता है?
Image Credit : Getty

क्या हर कोई रुद्राक्ष पहन सकता है?

ईश्वर में रखने वाला हर व्यक्ति रुद्राक्ष पहन सकता है लेकिन इसे पहनने के बाद अनेक नियमों का पालन करना पड़ता है। नहीं तो इसके बुरे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। रुद्राक्ष पहनने के बाद मांस-मदिरा का सेवन न करें। महिलाएं अगर रुद्राक्ष पहनें तो मासिक धर्म के दौरान इसे निकाल दें। रुद्राक्ष पहनने वाले व्यक्ति को सात्विक जीवन जीना चाहिए।

88
रुद्राक्ष पहनने से पहले क्या करना चाहिए?
Image Credit : Getty

रुद्राक्ष पहनने से पहले क्या करना चाहिए?

रुद्राक्ष पहनने से पहले इसे गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें। इसके बाद रुद्राक्ष की शिवलिंग के सामने रखकर पूजा करें। इसके बाद इसे श्रद्धापूर्वक धारण करें। धारण करते समय ऊं नम: शिवाय या ऊं रुद्राय नम: मंत्र का जाप करें तो और भी शुभ रहता है। अगर रुद्राक्ष किसी शुभ दिन जैसे सोमवार, महाशिवरात्रि पर पहना जाए तो ये और भी अधिक फलदाई माना जाता है।


 

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पांव पसारना, पापड़ बेलना और पानी फेरना...जानें ‘प’ अक्षर के 50 मुहावरे और उनका मतलब
Recommended image2
Putin का ‘Flying Kremlin’ तो Modi का Air India One, BRICS नेताओं के VVIP विमानों की पूरी कहानी
Recommended image3
Putin की Swimming से Modi के Yoga तक, BRICS नेताओं की ये आदतें जानकर चौंक जाएंगे आप
Recommended image4
Hindi Muhavare: ‘नाक में दम’ से ‘नेकी कर दरिया में डाल’ तक, जानें ‘न’ से शुरू होने वाले मुहावरों के मतलब
Recommended image5
KBC Quiz: संतोष ट्रॉफी से लेकर नोबेल पुरस्कार तक, कौन बनेगा करोड़पति में काम आएंगे ये सवाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved