Best Time to Eat Dinner: रात में देर से खाना खाने से डाइजेशन, नींद, एसिडिटी और वजन पर क्या असर पड़ता है? जानिए सोने से कितनी देर पहले डिनर करना चाहिए और अगर देर हो जाए तो क्या करें।

Night Eating Effects: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में कई लोग रात 10-11 बजे या उससे भी देर से खाना खाते हैं। ऑफिस से देर से लौटना, पढ़ाई, मोबाइल या टीवी देखते-देखते समय निकल जाना नॉर्मल वजह है। क्या आप जानते हैं देर रात खाना खाने की आदत आपकी सेहत पर धीरे-धीरे कितना गंभीर असर डाल सकती है? डॉक्टरों के मुताबिक, क्या खाते हैं जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कब खाते हैं। हमारी बॉडी एक नेचुरल बॉडी क्लॉक (Circadian Rhythm) के अनुसार वर्क करता है। रात होते-होते डाइजेशन सिस्टम की स्पीड स्लो होने लगती है। ऐसे में लेट खाना खाने पर भोजन को पचाने में बॉडी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

देर रात खाना खाने से क्या होता है?

1. डाइजेशन स्लो पड़ जाता है

रात के समय बॉडी आराम की तैयारी करता है। अगर आप सोने से ठीक पहले हैवी भोजन कर लेते हैं, तो खाना देर से पचता है। जैसे- अगर कोई व्यक्ति रात 11:30 बजे खाना खाकर तत्काल सो जाता है, तो सुबह पेट भारी, गैस या अपच महसूस होती है।

2. एसिडिटी और सीने में जलन बढ़ सकती है

खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से पेट का एसिड ऊपर अन्ननली (Esophagus) की ओर आ सकता है। इससे सीने में जलन और खट्टी डकारें आनी स्टार्ट हो सकती है।

3. वजन बढ़ने का खतरा

देर रात खाना खाने के बाद आमतौर पर बॉडी एक्टिविटिज बहुत कम होती है। ऐसे में बॉडी एक्स्ट्रा एनर्जी को वसा (Fat) के रूप में जमा करता है। हालांकि, वजन बढ़ना सिर्फ खाने के समय पर नहीं, बल्कि कुल कैलोरी, एक्टिविटिज और लाइफ स्टाइल पर भी डिपेंड करता है।

4. नींद की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है

भारी या मसालेदार खाना खाने के बाद कई लोगों को बेचैनी, गैस या एसिडिटी होती है, जिससे नींद बार-बार टूट सकती है।

5. ब्लड शुगर पर असर

कुछ रिसर्च के मुताबिक, देर रात भोजन करने से बॉडी के ग्लूकोज को कंट्रोल करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। खासकर डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों को खाने का समय फिक्स करना चाहिए।

रात का खाना कब खाना चाहिए?

सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले रात का खाना खा लेना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आपकी सोने की हैबिट रात 10:30 बजे की है, तो कोशिश करें रात 7:30-8:30 बजे तक डिनर कर लें।

अगर देर से खाना ही पड़े तो क्या करें?

  • हल्का भोजन करें।
  • तली-भुनी और बहुत मसालेदार चीजों से बचें।
  • ज्यादा मीठा खाने से बचें।
  • खाना खाने के तुरंत बाद लेटें नहीं।
  • 10-15 मिनट हल्की वॉक कर लें।
  • भरपूर पानी पिएं, लेकिन भोजन के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी न पिएं।

उदाहरण से समझिए

मान लीजिए 2 दोस्त हैं। पहला रात 8 बजे हल्का खाना खाकर 10:30 बजे सो जाता है। दूसरा रात 11:30 बजे हैवी भोजन करके तुरंत बिस्तर पर चला जाता है। अगले दिन पहले शख्स के फ्रेश उठने की संभावना ज्यादा होगी, जबकि दूसरे को पेट भारी लगना, गैस या सुस्ती महसूस हो सकती है।

Content Sources: WHO, American Heart Association (AHA), National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney, Diseases (NIDDK), Sleep Foundation, Mayo Clinic, Harvard T.H. Chan School of Public Health