हरियाणा में दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां पुलिसकर्मियों की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें तीन पुलिसवाले मौके पर मौत हो गई। वहीं एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। 

फतेहाबाद. हरियाणा में दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां पुलिसकर्मियों की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें तीन पुलिसवाले मौके पर मौत हो गई। वहीं एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तेज रफ्तार के कहर में मारे गए पुलिसवाले
दरअसल, यह हादसा फदेहाबाद जिले में भट्टूकलां क्षेत्र के खाबडा गांव में सोमवार के दिन हुआ। जहां पुलिसवालों की रिट्ज कार तेज रफ्तार के चलते एक पुलिया से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि तीन सिपाहियों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

सिरसा से आदमपुर की तरफ जा रहे थे पुलिसकर्मी
जानकारी के मताबिक, यह पुलिसकर्मी रिट्ज कार नंबर एचआर 20 एसी 4484 में सवार होकर सिरसा से आदमपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार संतुलन बिगड़ गया और वो पुलिया से जा टकराई।