हरियाणा में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसको देखकर पुलिसवाले भी चौंक गए। एकसरकारी क्वार्टर में फ्रिज के अंदर  57 वर्षीय महिला की बिना कपड़ों की लाश मिली है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक हत्या की यह गुत्थी रहस्यमयी बनी हुई है।

यमुनानगर. हरियाणा में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसको देखकर पुलिसवाले भी चौंक गए। एकसरकारी क्वार्टर में फ्रिज के अंदर 57 वर्षीय महिला की बिना कपड़ों की लाश मिली है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक हत्या की यह गुत्थी रहस्यमयी बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले किया रेप, फिर उतार दिया मौत के घाट
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना मंगलवार देर शाम यमुनानगर की रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी से सामने आई। जहां एक सरोज नाम की 57 वर्षीय महिला की हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल मौके पर पहुंच गए। जांच में समाने आया है कि महिला की हत्या करने से पहले उसके साथ रेप किया गया है। इसके बाद उसे बुरे तरीके से मार दिया गया।

आधा फ्रिज के अंदर तो आधा फ्रिज के बाहर था शव
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला रेलवे वर्कशॉप की कैंटीन में काम करती थीं और वह सरकारी क्वार्टर में अकेली रहती थी। दो-तीन से जब घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा तो शव बिना कपड़ों के आधा फ्रीज में और आधा फ्रिज के बाहर मिला। एसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता लग सकेगा।