हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपना सफर करने वाले लाखों मजदूरों के दर्द को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया है। जहां लॉकडाउन-3 के बीच शुक्रवार से राज्य की सड़कों पर एक बार फिर रोडवेज बसें दौड़ेंगी। 

पानीपत, हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपना सफर करने वाले लाखों मजदूरों के दर्द को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया है। जहां लॉकडाउन-3 के बीच शुक्रवार से राज्य की सड़कों पर एक बार फिर रोडवेज बसें दौड़ेंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही है तैयारी
हरियाणा रोडवेज ने इसके लिए सभी तरह की तैयारी कर ली है, यह बसें प्रदेश के सभी जिलों में चलेंगी। इसके लिए प्रशासन सभी बसों और बस अड्डों को सैनाटाइज करवा रहा है। साथ ही जिस बस स्टाप पर यात्री खंडे होंगे वहां पर एक मीटर की दूरी से गोले भी बनाए जा रहे हैं। 

इन बातों का रखा गया है ध्यान
मामले की जानकारी देते हुए पंचकूला डिपो के महाप्रबंधक रविंद्र पाठक ने मीडिया को बताया कि सभी मार्गों को हमने चिन्हित कर लिया है। सभी यात्रियों को टिकट ऑनलाइन और बस के अंदर मिलेंगे। वह अपनी सुविधा के हिसाब से टिकट ले सकते हैं। साथ ही यात्रियों को बसों के अंदर एक-दूसरे की दूरी बनाकर बिठाया जाएगा।

बस के गेट पर होगा सैनेटाइजर
रविंद्र पाठक ने बताया की सभी यात्रियों को मास्क और ग्लबस पहनना जरूरी होगा। साथ ही बस के गेट पर सैनाइटजर भी मौजूद रहेगा, जिसको समय-समय पर यात्री हाथ सैनेटाइज कर सकते हैं। 

सीएम ने बसें चलाने की थी घोषणा
बता दें कि कुछ दिन पहले राज्य के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने मजदूरों को देखते हुए जल्द ही बसें चलाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि राज्‍य में रोडवेज की बस सेवा ट्रायल के तौर पर चलाई जाएंगी।