पूरी दुनिया में कोरोना ने दहशत फैला रखी है। इसके बावजूद भी हमारे देश की पुलिस अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा में 18 से 20 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। लेकिन हरियाणा एक शर्मनाक मामला सामने आया है

हिसार (हरियाणा). पूरी दुनिया में कोरोना ने दहशत फैला रखी है। इसके बावजूद भी हमारे देश की पुलिस अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा में 18 से 20 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। लेकिन हरियाणा एक शर्मनाक मामला सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिसवालों को लाठी-डंडों व बैट से पीटा
दरअसल, पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। लेकिन, इसके बाद भी सिरसा जिले में करीब 20 से ज्यादा लोग क्रिकेट खेल रहे थे। जब पुलिस के दो जवानों ने इनको घर जाने के लिए कहा तो वह सिपाहियों से बहस करने लगे। इतना ही नहीं कुछ देर बाद लोगों ने लाठी-डंडों व बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों सिपाहियो की पीट और हाथ-पैर में गहरे जख्म निशान बन गए।

13 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नर सिंह ने बताया कि कालांवाली थाने की सिंघपुरा चौकी के एएसआई धर्मपाल व एसएसआई अमृतपाल दादू गांव में गश्त पर गए थे। जहां गांव के करीब 20 लोग क्रिकेट खेल रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और घर जाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माने और उनके साथ मारपीट कर दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।