जालसाजों ने एक किसान के खाते से 46 लाख रुपये साफ़ कर दिए। किसान को इसकी भनक तब लगी, जब वो पैसे निकलवाने के लिए बैंक गया।  जब उसने पासबुक में ट्रांजेक्शन की एंट्री कराई तो उसे देखकर उसके होश उड़ गए।

रेवाड़ी(Haryana). हरियाणा के रेवाड़ी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जालसाजों ने एक किसान के खाते से 46 लाख रुपये साफ़ कर दिए। किसान को इसकी भनक तब लगी, जब वो पैसे निकलवाने के लिए बैंक गया। जब उसने पासबुक में ट्रांजेक्शन की एंट्री कराई तो उसे देखकर उसके होश उड़ गए। इतनी बड़ी रकम गंवा देने के बाद किसान का रो–रो कर बुरा हाल है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल के रहने वाले राजेन्द्र का स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता है। राजेन्द्र ने इस खाते का कोई ATM कार्ड नहीं जारी करवाया है। कुछ समय पहले ही राजेन्द्र ने अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेंचने पर मिले 46 लाख रूपए राजेन्द्र के बैंक खाते में जमा थे। हाल ही में राजेन्द्र को पैसे की जरूरत थी तो वो बैंक में पैसे निकलवाने गया । जब उसने पास बुक में एंट्री कराई गई तो पता चला कि उसके खाते से 46 लाख रुपये की नगदी साफ़ हो चुकी है। इतनी बड़ी धनराशि खाते से गायब होने का पता चलते ही किसान परेशान हो गया वह फूट-फूट कर रोने लगा। किसान राजेन्द्र ने बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत की। मामले की शिकायत रेवाड़ी साइबर क्राइम थाने में दर्ज करवाई गई है।

खाते से लिंक था सालों पहले बंद हुआ मोबाइल नंबर 
राजेन्द्र की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि उसका एक मोबाइल नम्बर बैंक खाते से लिंक था। जो नम्बर काफी समय पहले गुम हो गया था। राजेन्द्र ने वो नम्बर ना ही बंद कराया और ना ही बैंक खाते से हटवाया। किसान को जब जरूरत होती थी वो आधार कार्ड से पैसे निकलवा लेता था। इसी बात का ठगों ने फायदा उठाया और अलग –अलग समय पर कई ट्रांजेक्शन करके 46 लाख रुपये खाते से साफ़ कर दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। किसान से ठगी करने वालों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है।