हरियाणा में  एक हैवान पिता की करतूत सामने आने के एक साल बाद जिला अदालत ने आरोपी को 4 साल जेल की सजा सुनाई है। आरोपी अपनी ही बेटी के साथ रेप करता था। इतना ही नहीं उसने बच्ची को जुआ खेलने के दौरान दांव पर भी लगा दिया था।

यमुनानगर. हरियाणा में एक हैवान पिता की करतूत सामने आने के एक साल बाद जिला अदालत ने आरोपी को 4 साल जेल की सजा सुनाई है। आरोपी अपनी ही बेटी के साथ रेप करता था। इतना ही नहीं उसने बच्ची को जुआ खेलने के दौरान दांव पर भी लगा दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब सलाखों के पीछे रहेगा आरोपी पिता
दरअसल, यह मामला एक साल पहले यमुनानगर जिले की छप्पर पुलिस ने 28 फरवरी 2019 को एक कलयुगी पिता के खिलाफ दर्ज किया गया था। जिसको लेकर पोक्सो की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को चार साल की सजा और 10 रुपए का जुर्माना लगाया है। 

मासूम ने रोते हुए मां को सुनाई आपबीती
बता दें कि नौंवी में पढ़ने वाली एक बेटी ने अपने पिता पर रेप और बेचने का आरोप लगाया था। दरअसल, आरोपी कई दिनों से बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। एक दिन मासूम ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा-मां आपके जाने के बाद पापा सोने के लिए पास बुलाते हैं और गंदा काम करते हैं। महिला ने बेटी का दर्द सुनकर पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था।