रेवाड़ी. हरियाणा में प्यार के नाम पर तीन साल तक एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और शादी के नाम धोखा देने का मामला सामने आया है। जहां एक दो बच्ची की मां एक युवक के साथ 3 वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप रही।

रेवाड़ी. हरियाणा में प्यार के नाम पर तीन साल तक एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और शादी के नाम धोखा देने का मामला सामने आया है। जहां एक दो बच्ची की मां एक युवक के साथ 3 वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप रही। बाद में उसके प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया तो वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने कहा-कई बार उसने मेरे साथ बनाए संबंध
दरअसल, प्यार के नाम पर धोखाधड़ी का यह मामला रेवाड़ी जिले का है। जहां पीड़िता मॉडल टाउन थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। महिला ने पुलिस को अपनी लव स्टोरी और दर्दभरी कहानी बताई। युवती ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ अनगिनत बार फिजिकल रिलेशन बनाए। जब मैंने शादी करने को कहा तो वह मुकर गया और मुझको अकेला छोड़कर वहां से भाग गया।

ऐसी शुरू हुई महिला की लव स्टोरी
 महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी पहली शादी टूट गई थी। वह अपने पति को छोड़कर गुरुग्राम में बच्चों के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी नौकरी नगर परिषद में लग गई। जहां उसकी जान-पहजान एक युवक से हुई। पहले दोनों में दोस्ती हुई, फिर यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता नहीं चला।
युवक शादी का वादा करके लिव इन रिलेशन में रहने लगा। लेकिन , जब कभी मैं उससे शादी करने की बोलती तो वह अक्सर यह बात टाल जाता था। अब तो उसने शादी करने से ही मना कर दिया।