हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। जहां हैवान पति ने मोबाइल के चार्जर की तार से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया।  

रोहतक. हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। जहां हैवान पति ने मोबाइल के चार्जर की तार से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटा पापा..पापा चीखता रहा, लेकिन उसने पत्नी को मार डाला
दरअसल, यह दर्दनाक मामला रोहतक जिले में रविवार के दिन हुआ। जहां दीपक नाम के युवक ने अपनी पत्नी पूनम को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी का 12 साल का बेटा नैतिक जमीन पर पड़ा चिल्लाता रहा. पापा..पापा मम्मी को छोड़ दो। लेकिन उसको अपने मासूम बेटे की एक नहीं सुनी।

इस वजह से राक्षक पति ने पत्नी की हत्या
हत्या की जानकारी लगते ही गुरुग्राम से महिला का भाई प्रमोद मदगिल मौके पर पहंचे। इसके बाद पुलिस में जाकर आरोपी बहनोई और अपनी मृतक बहन की सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पीड़ित युवक ने बताया की उसकी बहन पूनम की शादी साल 2006 में दीपक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से दीपक अपनी मां इंद्रा देवी के साथ मिलकर बहन को पीटने लगे। वह आए दिन उससे मायके से दहेज लाने की मांग किया करते थे। लेकिन हमको इतना नहीं पता था कि वो इस हद तक जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल आरोपी फरार है। लेकिन जांच अधिकारियों का कहना है कि उसको जल्द से जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।