प्याज-लहसुन का इस्तेमाल सैकड़ों वर्षो से रसोईघरों में होता रहा है। प्याज और लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इनका रोज सेवन करने से अनेक बीमारियों से बचाव होता है।

हेल्थ डेस्क। प्याज हो या लहसुन, ये दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। कच्चे प्याज और लहसुन में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। आज हम आपको कच्चा प्याज खाने से क्या-क्या फायदा होता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पायरिया को करता है खत्म
कच्चा प्याज खाने से दांत मजबूत होते हैं। प्याज में ऐसे कई गुण हैं जो दांतों से जुडी बीमारियों को दूर करते हैं। अगर किसी को पायरिया है तो उसे रोज कच्चा प्याज खाना चाहिए। इससे पायरिया रोग जड़ से खत्म हो जाएगा।

हानिकारक बैक्टीरिया को करता है नष्ट
कच्चा प्याज खाने से मुंह में मौजूद हानिकारण बैक्टीरिया नष्ट हो जाता है। इसके साथ ही हमारे मसूड़ों को इससे मजबूती मिलती है।

पेट की गर्मी भी करता है दूर
अगर आपको पाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो आप कच्चा प्याज खाना शुरू कर दें। ऐसा करने पर आपके पेट की गर्मी तो दूर होगी ही, डायजेस्टिव सिस्टम भी सही हो जाएगा।

डिप्रेशन में भी फायदेमंद
डिप्रेशन के रोगियों के लिए कच्चा प्याज काफी फायदेमंद होता है। यह मन को शांत करता है। साथ ही, कच्चा प्याज खाने के बाद नींद भी अच्छी आती है।