पेट में कीड़े हो जाने से कई तरह की तकलीफ होने लगती है। अक्सर साफ-सफाई की कमी से बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं। वयस्कों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। 

हेल्थ डेस्क। पेट में कीड़े हो जाने से कई तरह की तकलीफ होने लगती है। अक्सर साफ-सफाई की कमी से बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं। वयस्कों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट में कीड़े हो जाने से दर्द, गैस बनना, उल्टियां होना जैसी समस्या होती है। बच्चों के पेट में कीड़े हो जाएं तो खाया-पिया शरीर में नहीं लगता और कमजोरी होने लगती है। इससे बच्चों का वजन भी नहीं बढ़ पाता। वहीं, बड़े लोग भी इस समस्या से कई तरह की परेशानियों के शिकार हो जाते हैं। कुछ घरेलू उपाय अपना कर पेट के कीड़ों की समस्या से निजात पाई जा सकती है। जानते हैं इनके बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. गाजर
पेट में कीड़े होने पर गाजर खाने से काफी फायदा होता है। गाजर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो कीड़ों के संक्रमण की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं। कच्चे गाजर को चबा कर खाना ठीक रहता है। छोटे बच्चों को गाजर का घर में निकाला जूस भी दे सकते हैं। गाजर पेट से संबंधित कई दिक्कतों को दूर करता है। 

2. अनार
पेट में कीड़े होने पर अनार के दाने खाने या जूस पीने से फायदा होता है। यही नहीं, अनार के छिलके भी कीड़ों को खत्म करते हैं। अनार के छिलकों को सुखा कर उनका पाउडर बना कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में दो-तीन बार खाने से कीड़ों से होने वाली परेशानी में आराम मिलता है।

3. लहसुन
लहसुन में एंटीबायोटिक गुण काफी होते हैं। नियमित तौर पर लहसुन का इस्तेमाल करने से पेट में कीड़ों की समस्या नहीं होती। इससे बदहजमी और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है। रोज सुबह लहसुन की दो-तीन कलियां चबा कर पानी पी लेने से काफी फायदा होता है।

4. पपीता
पपीता को पेट के लिए सबसे मुफीद माना गया है। पपीता का सेवन करने से पेट में कीड़े की समस्या जल्दी होती ही नहीं है। छोटे बच्चों के पेट में कीड़े हो जाएं तो उन्हें दो-चार बूंद पपीता का दूध बताशे में डाल कर खिलाना चाहिए। पपीता के बीजों को सुखा कर उनका पाउडर बना कर खाने से भी पेट के कीड़े मर जाते हैं।

5. कद्दू के बीज
कद्दू के बीज भी पेट के लिए अच्छे माने गए हैं। अगर पेट में कीड़े हो गए हों तो दो बड़े चम्मच कद्दू के बीजों को एक गिलास पानी में उबाल कर ठंडा होने दें। फिर दिन में दो-तीन बार पिएं। इससे काफी राहत मिलती है।