पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है जिससे हर महिला हर महीने गुजरती हैं। कभी-कभी किसी इवेंट में शामिल होने के लिए या फिर पर्व त्योहार की वजह से वो दवा खाकर पीरियड्स का डेट आगे बढ़ाती हैं। जिसका कुछ साइडइफेक्ट्स भी दिखता है। बिना दवा खाए भी आप अपने डेट को आगे बढ़ा सकती है। आइए बताते हैं कैसे।

हेल्थ डेस्क. पीरियड्स (Periods) से हर महिला को हर महीने गुजरना पड़ता है। इसके आने की तारीख भी हर महिला की तय होती है। एक पीरियड्स से दूसरे पीरियडस् के बीच एक दो दिन का अंतर होता है। कभी ये दो दिन पहले आ सकती है या फिर कभी दो दिन बाद। तो किसी-किसी की तय समय पर ही आती है। पीरियड्स में पेट दर्द, मूड स्विंग्स होना, इरीटेशन आम बात होती है। पर्व त्योहार में भारत में आज भी महिलाएं पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ में हिस्सा नहीं लेती हैं। किसी इवेंट में भी पीरियड्स के दौरान जाना महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में कई महिलाएं पीरियड्स को टालने के लिए दवाओं का इस्तेमाल करती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लेकिन कई बार दवाओं की वजह से साइडइफेक्ट भी हो जाता है। हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। जिसका असर अगले पीरियड्स पर पड़ता है। लेकिन बिना दवाओं के भी पीरियड्स को डिले किया जा सकता है कुछ घरेलू नुस्खे के। आइए जानते हैं उसके बारे में-

मसालेदार खाना से दूरी बना लें
पीरियड्स के डेट को आगे बढ़ाने के लिए कुछ दिन तक मसालेदार खानों से दूरी बनानी चाहिए।मिर्च, काली मिर्च और लहसुन जैसी चीजों के खाने से परहेज करना चाहिए। मसालेदार खाना खून के फ्लो को बढ़ाता है। जिससे पीरियड्स होने की संभावना बन जाती है। मसालेदार भोजन शरीर को गर्म करता है जिससे ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इसलिए पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए एक सप्ताह पहले से इसे खाना छोड़ देना चाहिए।

जिलेटिन का 2-3 बार करें सेवन
जिलेटिन पीरियड्स का आगे बढ़ा सकता है। इसके लिए इसे पानी में घोल कर दिन में दो से तीन बार पीएं।

नींबू का रस भी पीरियड्स के डेट को आगे बढ़ाने में मददगार
नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। नींबू पीरियड्स को टालने, और ब्‍लड फ्लो को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच नींबू का रस मिलकर लेना चाहिए। इसे पीरियड्स डेट के कुछ दिन पहले से करना शुरू करें।

एप्पल साइडर विनेगर भी मददगार 
एप्पल साइडर विनेगर ना सिर्फ पीरियड्स डेट को आगे बढ़ा सकता है, बल्कि ब्लड फ्लो को भी कम कर सकता है। एक गिलास पानी में 3 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर करीब एक वीक दिन में तीन बार पीना चाहिए।

अजवाइन के पत्ते भी हो सकते हैं हेल्पफुल
अजवाइन के दो पत्ते को पानी में अच्छी तरह उबालकर हर रोज दो बार पीने से पीरियड्स के आने में देरी होगी। इसमें विटामिन बी 12, विटामिन के, सी और ए होता है। जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

और पढ़ें:

बकरी का दूध पीते थे बापू, बुढ़ापे तक हेल्दी रहने का राज है छिपा, जानें इसके फायदे

40 साल की उम्र में नानी बन गई 8 बच्चों की HOT मॉम, यूजर करने लगे भद्दे-भद्दे कमेंट