हॉलीवुड की पॉप सिंगर निकी मिनाज प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ ही निकी ने अपनी प्रेग्नेंसी भी अनाउंस की है। 

मुंबई। हॉलीवुड की पॉप सिंगर निकी मिनाज प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ ही निकी ने अपनी प्रेग्नेंसी भी अनाउंस की है। निकी और उनके पति केनेथ पेटी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। निकी मिनाज ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- प्यार, शादी, बच्चा...एक्साइटमेंट और आभार से अभिभूत हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

निकी मिनाज की प्रेग्नेंसी की खबर पता चलते ही फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक सेलेब ने लिखा- 'तुम सबसे शानदार मां और बहन होगी। मैं बहुत खुश हूं। बता दें कि निकी मिनाज ने 2019 में केनेथ पैटी से शादी की है। 8 दिसंबर, 1982 को पोर्ट ऑफ स्पेन के सेंट जेम्स में जन्मी निकी मिनाज का असली नाम ओनिका तान्या मराज है। अपने करियर की शुरुआत में मिनाज ने दावा किया था कि वो बायसेक्शुअल हैं।

View post on Instagram

इसी साल जनवरी में निकी मिनाज के भाई जेलानी मिनाज पर अपनी नाबालिग बेटी से रेप का आरोप लगा था। जेलानी को इस मामले में 25 साल की सजा सुनाई गई थी। 2017 में मिनाज को नाबालिग से यौन शोषण के लिए दोषी ठहराया गया था. हालांकि बाद में निकी ने अपने भाई को जमानत दिलवा दी थी।