प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) निक जोनस (Nick Jonas) के साथ एक बेहतरीन जिंदगी गुजार रही हैं। एक नन्ही परी उनके लाइफ में खिलखिला रही हैं। लेकिन प्रियंका के साथ घर बसाने से पहले निक जोनस कई एक्ट्रेस और मॉडल के साथ डेट कर चुके थे। एक एक्ट्रेस तो उनके साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी और ब्रेकअप के बाद टूट गई थी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) परफेक्ट कपल हैं। उम्र में 10 साल के अंतर के बावजूद दोनों की केमिस्ट्री एक दूसरे के साथ गजब की दिखती है। प्रियंका तो पाने से पहले निक जोनस दिल फेंक किस्म के शख्स थे। उनकी कई मॉडल और एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक रिश्ता रहा। इसी में एक नाम एक्ट्रेस-मॉडल ओलिविया कल्पो (Olivia Culpo) का भी है। वो निक के प्यार में इस कदर पागल थी कि सबकुछ छोड़कर उनके साथ रहने आ गई थी। हाल ही में एक्ट्रेस-मॉडल ओलिविया कल्पो (Olivia Culpo) निक जोनस के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओलिविया ने निक जोनस से ब्रेकअप के बारे में किया खुलासा

‘द कल्पो सिस्टर्स’ पर ओलिविया ने निक जोनस से ब्रेकअप के बारे में बताया कि वो निक को बहुत प्यार करती थीं। वो उनके लिए लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गई थी। उस वक्त उनके पास पैसा नहीं था और ना ही कोई ब्रांड। वो निक को पाने के लिए सबकुछ छोड़कर लॉस एंजिल्स आ गई थीं। वो उनके साथ शादी के ख्वाब देखने लगी थी। उनकी पहचान तक निक जोनस से थी। वो आगे बताती हैं कि उनकी प्रेम कहानी प्यार में पड़े किसी आम इंसान की तरह ही थी।

ब्रेकअप के बाद टूट गई थी मैं

पीपल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘द कल्पो सिस्टर्स’पर वो आगे बताती हैं कि उन्हें लगा था कि निक उनके साथ शादी करेंगे। वो सबकुछ सोच रखी थी। लेकिन जैसे ही निक ने उनके साथ ब्रेकअप की बात कही। उनकी दुनिया उजड़ गई। वो पूरी तरह टूट गई थीं। उनके पास खुद की कोई पहचान नहीं बची थी। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने खुद को संभाला। 

प्रियंका चोपड़ा और निक को शादी की दी थी बधाई

ओलिविया बताती हैं कि एक रात वो अपने अपार्टमेंट की छत को देख रही थीं। तभी उन्हें अचानक ख्याल आया है कि वो घर का रेंट कैसे चुकाएंगी। उनके पास तो पैसे नहीं है। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वो हार नहीं मानेंगी और फिर से करियर बनाने में लग गईं। हालांकि ओलिविया प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी होने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि इस इंडस्ट्री में किसी को कभी भी प्यार मिल सकता है।निक के लिए बहुत खुश हूं। उम्मीद करती हूं कि सबको उनका प्यार हासिल हो। फिलहाल ओलिविया फुटबॉलर क्रिश्चियन मैककैफ्री के साथ डेट कर रही हैं।

और पढ़ें:

2 बार शादी कर चुकी इस सिंगर का दिल आया 40 साल छोटे मर्द पर, प्यार को लेकर कही ये बात

उर्फी जावेद ने इन 7 PHOTOs में हुई टॉपलेस, कभी हाथ से छुपाया ब्रेस्ट तो कभी शंख को बनाया ढाल