कैनेडियन सिंगर सेलीन डियोन की लेटेस्ट फोटोज देख उनके फैंस के होश उड़ गए। इन फोटोज में सेलीन काफी दुबली और कमजोर नजर आ रही हैं।

डेस्क: हाल ही में पेरिस में आयोजित फैशन वीक में कैनेडियन सिंगर सेलीन दीयों शामिल हुई थीं। इस इवेंट के लिए सेलीन ने लाल रंग की एक ड्रेस चुनी थी। लेकिन लोगों को सेलिन की ड्रेस की जगह कुछ और चीज ने चौंका दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

51 साल की सेलीन ने इवेंट के लिए लाल रंग की गाउन चुनी थी। लेकिन लोगों का ध्यान उनके हेल्थ पर चला गया। फोटोज में सेलीन काफी बीमार नजर आ रही हैं। कई यूजर्स उनके हेल्थ को लेकर चिंतित दिखाई दिए। वहीं कुछ ने वजन घटाने के लिए सेलीन की आलोचना की। 


सोशल मीडिया पर सेलीन की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। कुछ लोग सेलीन की आलोचना भी कर रहे हैं। एक ने उनके ड्रेस को घटिया बताया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि वो काफी भयानक दिख रही हैं।


बता दें कि एक्ट्रेस सेलीन पिछले दिनों अजीबोगरीब बयान देकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने कहा कि वो आज भी अपने तीन साल पहले मर चुके हस्बैंड के साथ रहती हैं। उनका पति उनसे मिलने आता है और उनके साथ रहता है।