झारखंड का देवघर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले यहां के बाबा बैद्यनाथ में प्रधानमंत्री द्वारा पूजा करना फिर एयरपोर्ट का उद्घाटन करना। इसके बाद सावन में कावड़ियों का जल चढ़ाने आना। अब फिर 30 जुलाई को भाजपा के तीनों स्टार सांसद देवघर पहुंचेंगे।

देवघर. झारखंड के देवघर जिलें में भोजपुरी सुपर स्टार से सांसद बने भाजपा के तीन दिग्गज 30 जुलाई को बाबानगरी में अपना जलवा बिखेरेंगे। ये सांसद दिल्ली उत्तर-पूर्वी के सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर के रवि किशन और हाल में ही आजमगढ़ फतह करने वाले दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ हैं। देवघर में पीएम मोदी के मेगा शो के बाद यह दूसरा सुपरहिट शो होने जा रहा है। सावन में देवघर में रोज करीब तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबानगरी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि देवघर सांसद निशिकांत दुबे ने इसकी व्यवस्था की है। 30 जुलाई को वे भी दिल्ली से देवघर पहुंचेंगे। ऐसा शायद पहली बार होगा जब देवघर में चार सांसद एक साथ होंगे। ये सांसद कोई साधारण सांसद नहीं है, सभी तीनों भोजपुरी के सुपर स्टार हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 को ही देवघर से पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू होगी
30 जुलाई को दिल्ली से देवघर पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू हो रही है। पहली टिकट गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने खरीदी। सांसद निशिकांत दुबे ने अपने साथ तीन अन्य स्टार सासंदों टिकट खरीदी है। वे इस प्रोग्राम को एक इवेंट में बदलना चाहते हैं। यूं तो देवघर मिथिलांचल और अंग प्रदेश का मिक्स वर्जन है। लेकिन सावन होने की वजह से यहां बिहार-झारखंड के अलावा देश के तमाम संस्कारों का वर्जन मिलेगा। खासकर भोजपुरी इलाके के लोगों या कहें कि भक्तों की भीड़ सावन के महीने में एक आम बात है। ऐसे में पूरा भरोसा है कि इन तीनों स्टार का देवघर में आना एक मेगा इंवेट होगा। 

मनोज तिवारी ने ट्वीटर पर दी जानकारी, कह- पहले भी लगा चुका हूं बाबानगरी में हाजिरी
देवघर आने की सूचना खुद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। इस ट्विट को निशिकांत दुबे ने भी रीट्विट किया है। ट्विट के साथ एक वीडियो क्लिप भी है। इस वीडियो में मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ अपने आने की पुष्टि कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि वो पहले भी देवघर आ चुके हैं। बाबा के दर्शन कर चुके हैं। तो वहीं रवि किशन कह रहे हैं कि वो देवघर से जुड़े एक फिल्म का हिस्सा तो बने हैं, लेकिन बाबा के दर्शन का सौभाग्य उन्हें नहीं मिला है। लेकिन निरहुआ ने बाबा के दर्शन के लिए सुल्तानगंज से 110 किमी की यात्रा तय की है। ये जानकारी उन्होंने खुद ही वीडियो के जरिए दी है।

यह भी पढ़े- देवघर में रोजाना हजारो कावंरियों की बोल बम के नारों के साथ कर रहे जलाभिषेक,भक्तोंकी गिनती करने की ट्रिक है खास