झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के तोपचांची चौक बाजार में बम ब्लास्ट हो गया। धमाके की चपेट में आकर चार लोग  गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है।

धनबाद.  झारखंड की कोलनगरी यानि धनाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक बाइक की डिक्की में बम रखकर उसी से सब्जी लेने के लिए चला गया। इसी दौरान बीच बाजार में बम फट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इस बम ब्लास्ट में चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। लेकिन कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं खबर लगती ही, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिग्गी खोलते ही हो गया बड़ा धमाका

दरअसल, यह घटना धनबाद के पचांची स्थित बाजार की है। जहां एक युवक सब्जी लेने के लिए बाइक से आया हुआ था। जैसे ही उसने अपनी बाइक की डिग्गी खोली तो ब्लास्ट हो गया। जिसमें सब्जी बेचने वाली महिला समेत तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। उन्हें आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

चश्मदीद ने सुनाई बम फटने की पूरी काहनी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को सील कर दिया और मामले कि जांच में जुट गई है। फिलहाल, जिसकी बाइक में बम रखा गया था उसकी हालत ठीक नहीं होने पर उससे अभी पूछाताछ नहीं हो सकी है। युवक के होश आते ही पता लग सकेगा कि आखिर वो अपनी बाइक में बम रखकर क्यों आया था। इसलिए पुलिस भी उसके आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। हादसे में घायल महिला ने बताया कि वह सब्जी बेच रही थी। एक बाइक सवार ने आकर जैसे ही डिक्की खोली, ठीक उसी समय ब्लास्ट हो गया। वहीं धमाके में दूसरे घायल शख्स ने बताया कि वह बाजार में सब्जियां खरीद ही रहा था कि बम ब्लास्ट हो गया।

यह भी पढ़ें-18 पेज का सुसाइड नोट लिखकर पति ने की आत्महत्या, मौत से पहले वायरल हो गए पत्नी के वीडियो