रांची. कोरोना की दहशत के बीच झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में एक युवक ने तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। 

रांची. कोरोना की दहशत के बीच झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब के नशे में एक युवक ने तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना के तुरंत बाद हिरासत में आरोपी
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात सोमवार शाम साहेबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र में हुई। जहां रियू कर्मकार (28) नाम के शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिसने समझाया उसकी कर दी हत्या
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करके शाम को घर लौटा था। इस दौरान वह पत्नी से झगड़ा करने लगा, दोनों में विवाद देख पड़ोसी महिला बीच-बचाव करने लगी। तो गु्स्से में आरोपी पड़ोसी महिला के पेट में चाकू मारकर भाग गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

जो बीच में आया उसको भी मार डाला
 इतना ही नहीं आरोपी को जिस किसी ने रोकाना चाहा वह उसपर भी हमला करता गया। जिन दो और लोगों की हत्या हुई है उन्होंने भी उसको पकड़ना चाहा था, जिसके चलते आरोपी ने उनकी हत्या कर दी।