झारखंड में अंकिता सिंह की मौत के बाद अब उसी दुमका से एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां 14 साल की नाबालिग लड़की की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। एक मुस्लिम युवक ने पहले उसके साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी है 

दुमका (झारखंड).  दुमका की एक और बेटी लव जिहाद का शिकार हो गई। दस दिनों पूर्व एक तरफा प्यार में अंकिता कुमारी नामक युवती की जलाकर हत्या कर दी गई थी। अब दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। रानीश्वर थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को पेड़ से टांग दिया गया। किशोरी चार माह की गर्भवती थी। उसकी हत्या करने का आरोप अरमान अंसारी नामक युवक पर लगा है। पाकुड़ में रहने वाले आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। इधर, घटना के बाद भाजपा ने सरकार को फिर से घेरा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोस्टमार्टम होने पर पता चला नाबालिग थी गर्भवती
पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नाबालिग चार माह की गर्भवती थी। नाबालिग अपने माता-पिता के साथ माजदूरी करती थी। नाबालिग अपने रिश्तेदार के घर रहकर काम करती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती पाकुड़ निवासी राजमिस्री अरमान अंसारी से हो गई। जिसके बाद अरमान ने नाबालिग को झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध स्थापित किया। गर्भवती होने पर नाबालिग आरोपी पर शादी का दवाब बना रही थी। जिसके बाद नाबालिग की हत्या कर शव को पेड़ से लटका आत्महत्या का रुप देने का काम किया गया।

भाजपा ने सरकार को घेरा घटना के बाद भाजपा लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है। कई बड़े-बड़े नेताओं ने ट्वीटर पर घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आबुआ राज में आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं है। लागातार बेटियों की हत्या की जा रही है। वे पीड़िता के परिवार से मिलने दुमका जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने न्याय सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाने का आदेश दिया है। 

कुछ दिन पहले ही जला दी गई थी 17 साल की बेटी

 दुमका में पिछले 10 दिनों में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व एक तरफा प्यार में अंकिता कुमारी नामक नाबालिग की सनकी आशीक ने हत्या कर दी थी। अंकिता को पेट्रोल छिड़क आग लगाई गई थी। इलाज के दौरान रिम्स में अंकिता की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के दोनों आरोपी शाहरुख और नईम को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना को लेकर राज्य में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें-अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जांच में चौंकाने वाले खुलासे...जानिए मौत की वजह