राष्ट्रपति पद की दावेदार एनडीए की कैंडिडेट द्रोपदी मुर्मू का चाकुलिया से गहरा नाता रहा है, प्रदेश की राज्यपाल रहते हुए वे दो बार यहां आई थी। साल 2017 में की थी पहली यात्रा फिर साल  2021 में आई थी।

पूर्वी सिंहभूम ( east singhbhum).एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बने इसके लिए पूजा और हवन की जा रही है। जिले के चाकुलिया प्रखंड में प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर में द्रौपदी मुर्मू के लिए पूजा और हवन किया गया। पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में दर्जनों आदिवासी महिलाएं शनिवार को नागा बाबा मंदिर पहुंची। मंदिर के पुजारी सुखदेव पति ने मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न करवाई। जिसके बाद हवन किया गया। जमुना टुडू ने कहा कि यह पूजा और हवन द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के लिए की गई। उनके राष्ट्रपति बनने से राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। आदिवासी महिलाओं को सम्मान मिलेगा। एनडीए ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति का प्रत्यासी बनाकर आदिवासी का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के सभी नेता बधाई है पात्र हैं। द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित है। पूजा के दौरान मालती टुडू, सुमित्रा महतो, लखीरानी हांसदा, सुंदरी मुर्मू, मरदो टुडू, फुलमनी सोरेन, मंजू महतो समेत अन्य मौजूद थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्यपाल रहते दो बार चाकुलिया आ चुकी है द्रौपदी मुर्मू
झारखंड की राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू दो बार चाकुलिया आ चुकी है। पद्मश्री जमुना टुडू से भी उनका खासा लगाव रहा है। 5 जून 2017 को द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल रहते पहली बार चाकुलिया आई थी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने जमुना टुडू के द्वारा किए जा रहे जंगल बचाव को लेकर अभियान की उन्होंने सराहना की थी। इस दौरान द्रौपदी मुर्मु ने चाकुलिया में पौधा भी रोपा था। इसके बाद 31 जनवरी 2021 को वे दोबारा चाकुलिया आई थी। यहां के गौशाला में उनका आगमन हुआ था। द्रौपदी मुर्मू ने गौशाला के अध्यक्ष स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की मूर्ति का अनावरण किया था। गौशाला में भी उन्होंने पौधा रोपण कर पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया था। 

राज्य का दौरा कर चुकी है द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति की उम्मीदवार बनने के बाद पिछले दिनों द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंची थी। रांची में भाजपा के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर अपने समर्थन में वोट देने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी। हालांकि झामुमो ने अभी उन्हें समर्थन देने की कोई अधिकारी घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़े- NDA राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का रांची में ग्रैंड वेलकम, पारंपरिक गीत और रीत-रिवाज से हुए स्वागत