राजीव प्रताप रूडी  बिहार की सारण लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। रूडी प्रोफेशनल पायलट भी हैं। देवघर आने वाले फ्लाइट में आम आदमी के साथ बीजेपी के करीब 9 सांसद भी शामिल होंगे। 17 जुलाई को पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था।

देवघर. नई दिल्ली से देवघर के लिए सीधी फ्लाइट सेवा की शुरुआत आज (30 जुलाई, 2022) से हो रही है। इंडिगो की पहली व्यवसायिक फ्लाइट देवघर में लैंड करेगी। बड़ी बात ये है कि नई दिल्ली से देवघर आने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइट में को-पायलट भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी होंगे। बता दें कि राजीव प्रताप रूडी बिहार की सारण लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं। रूडी सांसद होने के साथ-साथ प्रोफेशनल पायलट भी हैं। वे लाइसेंस धारक कमर्शियल पायलट हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केन्द्र में मंत्री भी थे रूडी
राजीव प्रताप रूडी मोदी कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। वो 26 साल की उम्र में 1990 पहली बार बिहार विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 1996 में छपरा से लोकसभा चुनाव जीता था। राजीव प्रताप रूडी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री थे।

पहली फ्लाइट में होंगे कई बीजेपी सासंद
देवघर आने वाले फ्लाइट में आम आदमी के साथ बीजेपी के करीब 9 सांसद भी शामिल होंगे। इसमें, निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन,दिनेश लाल यादव निरहुआ, कमलेश पासवान, अनुराग शर्मा, रवींद्र कुशवाहा और शेखर सुमन भी होंगे। 

लाखों पर्यटक आते हैं देवघर
बता दें कि देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों भक्त और पर्यटक यहां आते हैं। सावन के महीने में यहां भक्त कांवड लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए आते हैं। यहां एयरपोर्ट की शुरुआत होने से लोगों में खुशी का माहौल है। 

पीएम मोदी ने किया था देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ
बता दें कि इसी महीने 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। इस दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन औऱ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि 30 जुलाई से दिल्ली से देवघर के लिए नियमित फ्लाइट की सुविधा शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें- झारखंड में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सीएम ने रखी आधारशीला, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी सुविधाएं