झारखंड के गढ़वा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मामला जिले के मेराल थाना क्षेत्र का है, जहां आफताब अंसारी ने खुद को पुष्पेंद्र सिंह बताकर यूपी की एक लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी की। 

गढ़वा. झारखंड के गढ़वा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश की युवती से गढ़वा के युवक ने पहचान छिपाकर शादी कर ली। दरअसल युवक मुस्लिम है। उसका नाम आफताब है। यूपी की लड़की से उसने पुष्पेंद्र बनकर शादी की। मामले का खुलासा तब हुआ तब युवती अपने ससुराल गढ़वा आई, जहां उसे आरोपी का आधार कार्ड मिला। मामले की शिकायत युवती ने थाने में की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर झूठ बोल की शादी
मामला जिले के मेराल थाना क्षेत्र का है, जहां आफताब अंसारी ने खुद को पुष्पेंद्र सिंह बताकर यूपी की एक लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी की। पीड़िता ने बताया कि उसका घर यूपी के सोनभद्र जिलांतर्गत चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा गांव में है। आरोपी युवक आफताब अंसारी ने कुछ साल पहले उसके गांव में दवा की दुकान खोली थी। उस दौरान दोनों में प्रेम हुआ। उस समय युवक ने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया था। दोनों ने 2018 में शादी कर ली।

युवती को छोड़कर भागना चाहता था आफताब
शादी के बाद दोनों यूपी में ही किराए के मकान में रहने लगे। दो साल बाद युवती के गर्भवती होने के बाद आफताब उसे छोड़कर भागना चाहता था। युवति ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत भी की दी। जिसके बाद आफताब ने उसे अपने साथ रखा। 2021 में युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने बहाना बनाकर उसे अपने साथ गढ़वा ले आया। 

ससुराल में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार को देख हुआ शक
आरोपी के रिश्तेदार की मौत होने पर महिला ने उसका अंतिम संस्कार देखा। उसी दौरान मृतक के अंतिम संस्कार की रस्म देखकर उसे शक हुआ। युवती ने आफताब से पूछा तो उसने मुस्लिम होने से इनकार कर दिया। उसके बाद दोनों मिर्जापुर लौट गए। इसके बाद से दोनों के बीच धर्म को लेकर झगड़ा होने लगा। उसके बाद पिछले मुहर्रम में वह अपने घर आया, तब युवती को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। युवक ने धर्म छिपाकर उससे शादी की है।

ससुराल वालों ने घर से निकाला, तो थाने पहुंची महिला
दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत ने दोनों को साथ रहने का फैसला दिया। उसके बद दोनों यूपी चले गए। वहां भी दोनों में झगड़े होने लगे। मारपीट हुई। इसके बाद आरोपी युवति को छोड़कर भाग गया। इसके बाद युवति थाने पहुंची और पूरा मामला बताया। महिला ने बताया कि उसे आधार कार्ड देखने के बाद सच्चाई पता चली।

इसे भी पढ़ें- ढाई महीने से लापता भाई के साथ बहन ने कर दी शर्मनाक हरकत, पुलिस को गुमराह करने के लिए करती थी ऐसा काम