झारखंड के जमशेदपुर में प्रेमिका की किसी बात से खफा होकर प्रेमी ने फांसी लगा ली। प्रेमी मोबाइल पर प्रेमिका से बात कर रहा था। इसी दौरान किसी बात पर उसका मूड उखड़ा। इसके द उसने अपनी दिव्यांग मां की बैशाखी और साइकिल के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक 12 वीं का छात्र था। पिता ने बताया कि देर रात उसे फोन करते हुए देखकर उन्होंने टोका भी था।

जमशेदपुर, झारखंड. प्रेमिका की किसी बात का प्रेमी को इतना बुरा लगा कि उसने मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही फांसी लगा ली। 20 वर्षीय प्रेमी ने फांसी लगाने के लिए अपनी दिव्यांग मां की बैशाखी और साइकिल की मदद ली। मृतक 12 वीं का छात्र था। पिता ने बताया कि देर रात उसे फोन करते हुए देखकर उन्होंने टोका भी था। मृतक मोहम्मद तौसीफ आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर-18 कुली रोड पर रहता था। शनिवार की रात उसने अपने घर में फांसी लगाई थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आखिरी कॉल के आधार पर जांच कर रही है। युवक के कान में ईयर फोन लगा मिला। रविवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इकलौते बेटे की मौत से टूटे मां-बाप..
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त किया है। तौसीफ के पिता मोहम्मद शफीक ने बताया कि वो उसका इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से मां-बाप को गहरा सदमा बैठा। बताते हैं कि शनिवार रात युवक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। उसे देर रात फोन पर बात करते देखकर पिता ने सोने के लिए बोला था। इसके बावजूद वो नहीं माना।