जमशेदपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्यवाही करते हुए 9 पकड़े गए के साथ लूट का गहनें खरीदने वाले सोनार भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों  ने पिछले 4 महीनो में 18 वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश में लगी।

जमशेदपुर (झारखंड): झारखंड के जमशेदपुर में लगातार हो रही स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। गिरोह के नौ स्नेचर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक लूट का गहना खरीदने वाला सोनार भी शामिल हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह में 15 सदस्य है। गिरोह के सदस्यों ने पिछले चार माह में शहर और आस-पास के क्षेत्र में कुल 18 लोगों से चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। पल भर में ही झपट्‌टा मार गिरोह के लोग लोगों से चेन छीन लेते थे। महिलाएं इनके टारगेट पर रहती थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के तीन सोने का चेन, दो बाइक, एक स्कूटी और पांच मोबाइल बरामद किया है। अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शुक्रवार की शाम एसएसपी प्रभात कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। कहा कि गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के शहर में स्नेचिंग की घटनाओं में रोक लगेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्नैचिंग के बढ़ते मामलों के कारण बनी स्पेशल टीम
एसएसपी ने बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों से स्नेचिंग की घटनाएं हो रही थी। इसके लिए पुलिस की एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि जमशेदपुर के अलावा, चाईबासा और आदित्यपुर में भी स्नेचिंग की कुल 18 घटनाओं को अंजाम दिया। लूट का चेन खरीदने वाले सोनार संजय वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक महिला से बदमाशों ने चेन छीन लिया था। इसी मामले का खुलासा करते पुलिस गिरोह तक पहुंची। फरार अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनकी गिरफ्तारी से कुल 18 स्नेचिंग के मामलों का खुलासा हुआ है। 

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले सौरभ सिंह, सुमित सिंह, मोहित वर्मन, आदित्य सिंह, शुभम कुमार, राहुल कुमार सिंह, सौरभ यादव, हर्षित राज सिंह और सोनार संजय कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस दावा कर रही है कि इनकी गिरफ्तारी से शहर में चेन छिनतई की घटनाओं पर रोक लगेगी। जानकारी हो कि पिछले कुछ दिनों से शहर में रोज स्नेचिंग की घटनाएं हो रही थी। बदमाश चलती गाड़ी से महिलाओं का चेन झपट्‌टामार छीन ले रहे थे। कई घटनाओं में तो महिलाएं बाइक से गिर जख्मी भी हुई थी।

इतनें घटनाओं को दिया अंजाम
बदमाशों ने मई 2022 से अब तक शहर में 18 स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चार, टेल्को थाना क्षेत्र में दो, गोविंदपुर में दो, परसुडीह थाना क्षेत्र में एक, बिष्टुपुर में दो, कदमा थाना क्षेत्र में चार, सोनारी, बिरसानगर और आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक-एक स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। लूट का चेन बदमाशों ने अलग-अलग सोनार को बेचा है। उन सोनारों का पता भी पुलिस लगा रही है। वहीं कुछ सोने का चेन बदमाशों द्वारा गिरवी रखने की बात भी बताई जा रही है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। 

यह भी पढ़े- राजस्थान में तेज रफ्तार का कहर: कार ने साइकिल पर जा रहे दो सगे भाइयों को 20 फीट हवा में उड़ाया, देखिए वीडियो