किसी बात से आहत एक मां अपनी ही बच्ची की हत्यारी बन गई। इसके बाद आत्मग्लानि में उसने फांसी लगा ली। दिल दहलाने वाली यह घटना झारखंड के झरिया में देखने को मिली। ऑटो मैकेनिक की पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस परिवार में कुल 4 लोग हैं, जिनमें से मां-बेटी अब दुनिया में नहीं रही। घटना के वक्त ऑटो मैकेनिक दोनों बच्चों के रिजल्ट लेने स्कूल गया था। तभी उसे इसकी जानकारी मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झरिया, झारखंड. यहां रहने वाले एक ऑटो मैकेनिक की बीवी ने अपनी 12 साल की बेटी की हत्या के बाद फांसी लगा ली। किसी बात से आहत मां अपनी ही बच्ची की हत्यारी बन गई। इसके बाद आत्मग्लानि में उसने फांसी लगा ली। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस परिवार में कुल 4 लोग हैं, जिनमें से मां-बेटी अब दुनिया में नहीं रही। घटना के वक्त ऑटो मैकेनिक दोनों बच्चों के रिजल्ट लेने स्कूल गया था। तभी उसे इसकी जानकारी मिली।

बेटे ने देखा कि कमरे में मां और बहन की लाश पड़ी थी...
मंजूर आलम ऑटो मैकेनिक हैं। वे बनियाहीर तीन नंबर में रहते हैं। बुधवार को उनकी बीवी रेशमा ने बेटी मुस्कान की हत्या के बाद फांसी लगा ली। बेटी की लाश पलंग पर पड़ी मिली, जबकि रेशमा फंदे पर लटकी हुई थी। मंजूर का 8 साल का बेटा मोनू घर के बाहर खेल रहा था। जब वो लौटा, तो खिड़की से उसकी नजर कमरे में पड़ी। मां और बहन की लाश देखकर वो डरके मारे चीखने लगा। इसके बाद आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे। हादसे के वक्त मंजूर अपने दोनों बच्चों का रिजल्ट लेने स्कूल गया हुआ था। तभी उसे कॉल पहुंचा। मंजूर ने बताया कि मुस्कान पढ़ने में होशियार थी।

कोई आर्थिक संकट नहीं था...
बताते हैं कि मंजूर अच्छा-खासा कमा लेता है। घर में झगड़े जैसी कोई वजह सामने नहीं आई है। मंजूर के ससुर भी मानते हैं कि उनकी बेटी और दामाद के बीच सबकुछ बढ़िया था। डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।