झारखंड के रामगढ़ शहर के जाने-माने बिजनेसमैन विनोद बिहारी प्रसाद बिजनेस टूर पर जापान गए थे। लेकिन लोगों को क्या पता था कि वे अब वहां से जीवित नहीं लौटेंगे।

रामगढ़. कहते हैं कि जन्म और मृत्यु का समय और स्थान नीयत होता है। रामगढ़ शहर के जाने-माने बिजनेसमैन विनोद बिहारी प्रसाद की शनिवार सुबह करीब 6 बजे जापान में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे बिजनेस टूर पर वहां गए थे। विनोद बिहारी का गोला रोड पर त्रिपुरारी स्टोर नाम से खाद-बीज का थोक का कारोबार था। उनका यहां एक होटल पार्वती भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विनोद बिहारी चार दिन पहले अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ बायर बीज कंपनी के सेमिनार में शामिल होने जापान गए थे। उनके साथ झारखंड के 40-50 अन्य बिजनेसमैन भी साथ गए थे। उनके छोटे भाई विपिन बिहारी ने बताया कि अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और वे अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सुनकर यहां घर पर परिचितों की भीड़ लग गई। उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताते हैं कि वहां पोस्टमार्टम के बाद संभवत: 2-3 दिन में उनका शव यहां पहुंच जाएगा।