सोशल मीडियो पर झारखंड की एक लड़की की खबर खूब वायरल हो रही है, जहां उसकी जिद के आगे रेलवे को झुकना पड़ा। अकेली एक युवती के लिए  राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चलानी पड़ी। यह युवती  535 किलोमीटर का सफर तय कर रात दो बजे अपने घर रांची पहुंची।

रांची (झारखंड). सोशल मीडियो पर झारखंड की एक लड़की की खबर खूब वायरल हो रही है, जहां उसकी जिद के आगे रेलवे को झुकना पड़ा। अकेली एक युवती के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चलानी पड़ी। यह युवती 535 किलोमीटर का सफर तय कर रात दो बजे अपने घर रांची पहुंची।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की की जिद के आगे बेबस हुआ रेलवे
दरअसल, लातेहार में चल रहे टाना भगतों के आंदोलन के चलते सारी ट्रेने डालटनगंज स्टेशन पर फंस गईं थीं, वह कहीं नहीं जा पा रहीं थीं। रेलवे ने 930 यात्रियों को बस से भेजा, लेकिन अनन्या नाम की लड़की ने जिद कर ली कि वह अगर अपने घर जाएगी तो ट्रेन से ही चाहे कुछ हो जाए। अगर उसको बस से जाना होता तो राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन) का टिकट क्यों लेती। 

एक सवारी के लिए 535 Km दौड़ी राजधानी एक्सप्रेस
लड़की की जिद के आगे रेलवे को हार माननी पड़ी और अनन्या इकलौती सवारी को यात्रा कराकर 535 किलोमीटर का सफर तय कर रात एक बजकर 45 मिनट पर राजधानी एक्सप्रेस रांची पहुंची। अधिकारियों ने उसको बहुत कोशिश की समझाने की, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर कार ट्रेन शाम 4 बजे डालटनगंज स्टेशन से वापस गोमो और बोकारो होते हुए रांची पहुंची।

एक अकेली लड़की की जिद पर झुका रेलवे प्रशासन, 535 किमी दौड़ानी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस

"