महिला के पति, सास और ससुर सभी घर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। एक दिन ग्रामीणों ने शक के आधार पर महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने महिला को बहुत समझाया, लेकिन वह प्रेमी को छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई।

पलामू : झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। मामला तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी का है। एक बच्ची की मां अपने से 6 साल छोटे उम्र के प्रेमी के साथ कई दिनों से रह रही थी। महिला के पति, सास और ससुर सभी घर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। एक दिन ग्रामीणों ने शक के आधार पर महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने महिला को बहुत समझाया, लेकिन वह प्रेमी को छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। इसकी जानकारी गांव वालों ने पति को फोन कर दी। सारी बात सुन पति अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया। महिला अपने बेटी के साथ प्रेमी साथ चली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में अकेली रहती थी महिला
गोइंदी के टंकू सिंह की शादी रेश्मी देवी (25) से 2017 में हुई थी। रश्मी मेदिनीनगर के चियांकी की रहने वाली है। उसका प्रेम प्रसंग कुसडीह-बनई के रहने वाले अरुण मोची (19) के साथ चल रहा था। दोनों पिछले 2 साल से एक-दूसरे को प्यार करते थे। महिला के घर कोई नहीं था तो दोनों को काफी वक्त मिल जाता था। अरुण आए दिन गोइंदी आया करता था। रेश्मी के साथ ही रहता था। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।

पति से होता था अनबन
महिला रेश्मी देवी का अक्सर पति के साथ विवाद होता था। पति-पत्नी के बीच का झगड़ा कई बार पंचायत तक भी पहुंचा। समझाया भी गया लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। जब ग्रामीणों को महिला के प्रेमी के बारें में पता चला तो उन्होंने प्रेमी को पकड़ने की योजना बनाई। प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने महिला को खूब समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहने को अड़ी रही। कई घंटे तक चली बैठक के बाद ग्राम सभा में पति से फोन पर पत्नी को छोड़ने की सहमति ली। इसके बाद दोनों को गांव से विदा कर दिया गया। महिला अपनी एक साल की बेटी को भी अपने साथ लेकर गई।

इसे भी पढ़ें-झारखंड जेल से आई शर्मनाक तस्वीर: कुख्यात गैंगस्टर कारावास में होकर भी गुर्गों के साथ कर रहा दारू पार्टी

इसे भी पढ़ें-झारखंड में थाना प्रभारी ने अपने ही थाने में किया सुसाइड, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप..जानिए पूरा मामला