झारखंड के खूंटी जिलें में एक 55 वर्षीय महिला की रविवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला का शरीर अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ है। जांच कर रही पुलिस को आंशका है कि रेप के बाद पीड़िता की जान ली गई है। वास्तविकता के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

खूंटी (झारखंड). झारखंड राज्य में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बैखौफ हैं। आए दिन बदमाश अपराधीक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसकी शिकार राज्य में सबसे अधीक महिलाएं हो रही हैं। इसी क्रम में झारखंड के खूंटी जिले में एक 55 वर्षीय महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली। महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेली मार्केट में सब्जी बेचती थी मृतका
जानकारी के अनुसार महिला डेली मार्केट में सब्जी बेचती थी। महिला रोज की तरह शहर के डेली मार्केट से सब्जी बेचकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। उसके बाद शव को पुलिस थाने लेकर आ गई और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश देखने से प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। 

सिर पर गंभीर चोट के मिले निशान
खूंटी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि महिला का शव मिला है और महिला के बदन पर कपड़े ढके हैं लेकिन फटा हुआ था। जबकि सर पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद का मामला लगता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकता है। हालांकि हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी गठित की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

राज्य में बढ़ रही है अपराधिक घटनाएं
बता दें कि राज्य में इन दिनों अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। हर दिन अपराधी हत्या जैसे जघन्य कांड को अंजाम दे रहे हैं। इन दिनों राजधानी में डबल मर्डर के साथ कई हत्याएं हुई। कुछ घटनाओं में पुलिस ने अपराधियों को पकड़ लिया और मर्डर केस का खुलासा भी कर दिया। कुछ घटनाओं में पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद जैसे बड़े शहरों में अपराधियों का हौसला काफी बढ़ चुका है।

यह भी पढ़े- जयपुर के एलीफेंट विलेज में कुछ इस तरह से मना स्वतंत्रता दिवस, वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे वाह