महिला का अपने चचेरा देवर से अवैध संबंध था। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। इसी बीत 10 साल का बच्चा अपनी नानी के घर आया हुआ था। जिसने, एक दिन अपनी मामी को चचेरे मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद महिला को शक हुआ कि कहीं ये बच्चा उसके अवैध संबंधों की बात कहीं उसके पति और दूसरे रिश्तेदारों को न बता दे। 

रांची (Jharkhand) । चचेरे देवर के साथ भाभी रंगरेलिया मना रही थी, जिसे 10 साल के भांजे ने देख लिया। जिसके बाद डरे प्रेमी युगल ने उसकी हत्या कर दी। फिर, उसके शव को कुएं में फेंक दिया। लेकिन, पुलिस की जांच में दोनों फंस गए। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया तो उन्होंने अपने गुनाहों की पूरी कहानी सुनाई। जिसे हम आपको बता रहे हैं। यह घटना गोड्डा जिले के बेलबड्डा इलाके की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
महिला का अपने चचेरा देवर से अवैध संबंध था। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। इसी बीत 10 साल का बच्चा अपनी नानी के घर आया हुआ था। जिसने, एक दिन अपनी मामी को चचेरे मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद महिला को शक हुआ कि कहीं ये बच्चा उसके अवैध संबंधों की बात कहीं उसके पति और दूसरे रिश्तेदारों को न बता दे। 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पोल खुलने की डर से इस कलयुगी मामी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर बच्चे को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया। दोनों ने बच्चे को किसी तरह लुभा कर कमरे में बुलाया। जहां बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को कुंए में फेंक दिया। वहीं, बच्चे को घर से गायब देखकर बाकी घरवाले परेशान हो गए।

ऐसे खुला राज
परिजन बेलबड्डा थाने में बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी। मौके पर पहुंची तो पुलिस को महिला की बातों से पर शक हुआ, जिसके बाद हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो सच सामने आ गया। और दोनों आरोपियों ने जुर्म का कबूल कर लिया।