झारखंड के पलामू में पंचायत के अत्याचार की शिकार हुई महिला। शादीशुदा महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंचे दूर के रिश्तेदार युवक को गांव वालों ने प्रेमी समझ दोनेां को बंधक बना पिटाई की, वीडियो वायरल किया, तनाव में महिला ने दे दी जान।

पलामू (झारखंड). झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ में एक युवती समाज के ठेकेदारों की भेट चढ़ गई। एक सप्ताह पहले युवती पर गलत आचरण का आरोप लगा पंचायत के सामने पीटाई की गई थी। इसका वीडियो बनाकर वायरन भी कर दिया गया था। सभी के सामने पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद से युवती आहत थी। तनाव में आकर युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि तीन माह पहले किरण की शादी रामगढ़ के बाघी गांव निवासी शिव भुइयां के पुत्र जितेंद्र भुइयां के साथ हुई थी। 17 अगस्त को किरण व किरण के गांव के ही रहने वाले एक युवक को बाघी गांव के ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और पिटाई की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुराल में महिला से मिलने आया था युवक
महिला के ससुराल में एक युवक मिलने आया था जिसके बारे में ग्रामीणों को शक था कि वह उसका प्रेमी है, जबकि महिला बार-बार कह रही थी कि वह उसका दूर का रिश्तेदार है। महिला का पति चेन्नई में मजदूरी करने गया हुआ था। महिला और उसके साथ के युवक की पिटाई की घटना एक सप्ताह पहले हुई थी।

पंचायत में हुई घटना के बाद मायके चली गई थी महिला
महिला किरण देवी के साथ एक युवक को भी बाघी गांव में पंचायत बैठाकर पीटा गया था। दोनों की पिटाई से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद से महिला मानसिक तौर पर परेशान थी। घटना के बाद वह अपने मायके गढ़वा ज़िला के रमकंडा चली गई थी। 

एक दर्जन से अधिक लोगों पर केस, पुलिस बोली- किसी को नहीं छोड़ेंगे
इधर महिला किरण ने घटना के छह दिन बाद अपने मायके से आकर रामगढ़ थाना में बाघी गांव निवासी मुन्ना बैठा, राजमुनि सिंह, सकेन्द्र भुइयां व प्रेम भुइयां समेत एक दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया था। महिला के मुताबिक रिश्तेदार महेश कुमार 17 अगस्त को उसके ससुराल आए थे। घर परिवार की बातें कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रेमी-प्रेमिका कहते हुए बंधक बना लिया और पिटाई की। वीडियो भी बनाया गया। इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान है। रामगढ़ पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती उससे पहले ही महिला ने फांसी लगा ली। महिला के मौत की पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने की है। उन्होंने कहा कि महिला की पिटाई करने वाले सभी की पहचान की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

दोनो को बांधकर पीटा, लगाया जुर्माना
महिला के मायके वालों को बुलाया गया और युवक के माता-पिता भी पंचायत में आए तब उन्हें छोड़ा गया था। महिला को मायके वालों के साथ भेज दिया गया। युवक पर पंचायत ने एक लाख रुपए का दंड लगाया था, जिसमें से 10 हज़ार रुपए लेने के बाद पंचायत ने युवक को छोड़ा था। बाघी के ग्रामीणों के मुताबिक पकड़े गए युवक के साथ महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक एक रात पहले महिला से मिलने आया था। दोनों को साथ में छत पर देखा गया था। शोर मचाने पर युवक रात में भाग निकला। जब अगली सुबह अपना मोटरसाइकिल लेने आया तो पकड़ा गया। जिसके बाद दोनों को बांध कर पीटा गया था।

यह भी पढ़े- जयपुर में बीच सड़क गैंगवार, बच्ची को लेकर आ रहे हिस्ट्रीशीटर को पहले गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से काट दिया सिर