राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में बुधवार के दिन गैंगवार की घटना सामने आई है। जिसमें आरोपियों ने दिन दहाड़े हिस्ट्रीशीटर को पहले गोली मारी फिर सिर पर हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर  हालत मे भर्ती कराया गया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। 

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में गैंगवार की एक बड़ी घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर की बीच सड़क जान देने की कोशिश की। पहले तो उसे गोली मारी लेकिन मिस फायर हो गया। उसके बाद जब वह भागने लगा तो सरिए से उसे पीटा और सिर में कुल्हाड़ी मार दी। जिस जगह यह घटना हुई उस जगह वहां से कई लोग गुजर रहे थे। हिस्ट्रीशीटर के साथ उसकी बेटी थी, जिसे वह स्कूल से लेकर घर लौट रहा था। पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद फरार हुए हमलावर बदमाशों को पुलिस तलाश रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची को लेकर आ रहा था तभी हुआ हमला
मामले की जांच पड़ताल कर रही मोती डूंगरी थाना पुलिस ने बताया कि आचार्य कृपलानी मार्ग मार्ग पर यह घटना हुई। हिस्ट्रीशीटर आसिफ अली अपनी बेटी को लेकर स्कूल से बुधवार दोपहर घर लौट रहा था। जब वह आचार्य कृपलानी मार्ग से होता हुआ गुजरा तो उसे कुछ लोगों ने सड़क पर रोक लिया। पहले तो उसकी बाइक को टक्कर मारकर उसे नीचे गिराया गया, उसके बाद उसे मारने की कोशिश की।

गंभीर हालत में हुआ भर्ती
अस्पताल में भर्ती आसिफ अली की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मारपीट में उसकी बेटी को भी चोटें आई है। मोती डूंगरी पुलिस ने बताया कि आसिफ अली कोतवाली थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। वह कई बार जेल जा चुका है, कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था।आसिफ ने पुलिस को बताया कि तीन बदमाशों ने उस पर हमला किया, उनके नाम पते भी पुलिस को दिए गए हैं। यह घटना प्रतिद्वंदी गैंग के बदमाशों द्वारा की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े- दुकान में चोरी नहीं हो जाए इसलिए गहने बैग में रखकर ले जा रहा था जयपुर का ज्वैलर, लुटेरों ने रास्तें में लूटा