झारखंड की राजधानी रांची में एक लेडी कांस्टेबल की स्कूटी में एक ऑटों ड्रायवर ने टक्कर मार दी, जिसके कारण महिला आरक्षी गिर पड़ी। इसके बाद महिलाा पुलिसकर्मी ने जमकर आरोपी ऑटो चालक पर थप्पड़ बरसाए। साथ ही ट्रैफिक पुलिस बुलाकर थाने लेजाकर उसका मेडिकल भी कराया..

रांची (झारखंड). झारखंड राज्य की राजधानी रांची में बीच सड़क पर एक महिला सिपाही ने ऑटो चालक पर जमकर थप्पड़ बरसाएं। महिला सिपाही द्वारा की गई चालक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जब महिला आरक्षी चालक को थप्पड़ मार रही थी उस समय बीच रोड पर लोगों की काफी भीड़ लगी थी। चालक बार-बार महिला आरक्षी से कह रहा था कि मेरी गलती क्या है। जानकारी के अनुसार हिनू चौक, इंदिरा पैलेस के सामने एक ऑटो ने स्कूटी से थाना जा रही महिला आरक्षी को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला आरक्षी स्कूटी सहित जमीन पर गिर गई। उसे चोट आई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो को रोक लिया। सड़क से उठने के बाद गुस्से में महिला आरक्षी ने ऑटो चालक की जमकर पिटाई की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चालक पिटता रहा, लोग तमाशा देखते रहे
बीच सड़क पर ऑटो चालक को महिला आरक्षी पिटती रही और लोग तमाशा देखते रहे। धक्का मारने के बाद ऑटो का चालक इस बात पर अड़ा रहा कि उसकी गलती नहीं है। जबकि उसने किनारे चल रही महिला आरक्षी की स्कूटी को टक्कर मारी। महिला आरक्षी ने फोन कर ट्रैफिक पुलिस को बुलाया। ट्रैफिक पुलिस उसका ऑटो जब्त कर थाने ले गई। चालक की मेडिकल जांच हुई। क्योंकि वह नशे में लग रहा था।

रांची में ऑटो से होती है सबसे अधिक दुर्घटनाएं
रांची में सबसे अधिक दुर्घटना की आशंका ऑटो से ही रहती है। इसी साल जनवरी में बड़े वाले ऑटो ने तेज गति में एक महिला को बिरसा चौक पर टक्कर मार दी थी। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पैसेंजर उठाने के चक्कर में अक्सर ऑटो चालक अचानक ही बाएं मुड़कर रुक जाते हैं, इससे ऑटो के पीछे चलने वाले वाहन आकर टकरा जाते हैं। ऑटो चालकों पर ट्रैफिक पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती। पर बाइक सवार बिना हेलमेट दिख जाए, तो तुरंत चालान कर देती है।

यह भी पढ़े- सीकर में दो गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर चलती बस छोड़कर भागे ड्रायवर-कंडक्टर, मां की दर्दनाक मौत, बेटी सीरियस