झारखंड के पूर्व जेपीएससी के अध्यक्ष का आज यानि  मंगलवार की सुबह हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। उनकी निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। धोनी को टीम इंडिया में लाने का श्रेय इनको ही जाता है।

रांची (झारखंड). पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस अमिताभ चौधरी का निधन मंगलवार की सुबह हो गया। उनका निधन मंगलवार सुबह करीब 3 बजे सेंटेविटा अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। बताया जाता है कि अमिताभ चौधरी सुबह अपने घर में फिसल कर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। इधर, उनके निधन से राज्य में शोक की लहर है। अमिताभ चौधरी दो माह पहले ही झारखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद से रिटायर्ड हुए थे। वे झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। वे बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और सचिव भी रह चुके हैं। रांची का जेएससीए स्टेडिमम बनवाने में अमिताभ चौधरी का काफी योगदान रहा था। जेएससीए स्टेडिमय में उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रांची के एसएसपी रह चुके हैं अमिताभ चौधरी
अमिताभ चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1960 को हुआ था। 1984 में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक की डिग्री लेने के बाद 1985 में वे आईपीएस ऑफिसर बने। उन्हें बिहार कैडर मिला। वे 1997 में रांची के एसएसपी बनाए गए। फिर 29 अक्तूबर 2020 को उन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया था। 5 जुलाई 2022 तक वे जेपीएससी के अध्यक्ष रहे। 

2002 में बीसीसीआई के सदस्य बने
अमिताभ चौधरी ने महेंद्र सिंह धोनी को भी टीम इंडिया में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2002 में वे बीसीसीआई के सदस्य बने थे। 2005 में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 2003-2009 के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर रहे। 2014 में उन्होंने गृह विभाग के विशेष सचिव के पद से वीआरएस ले लिया। फिर जेवीएम के टिकट से चुनाव लड़े। लेकिन वे चुनाव हार गए।

यह भी पढ़े- रेलवे के साहसी TT ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: पीड़िता को गिरता देख, बचाने खुद कूदा, देखें वीडियो