झारखंड में शुक्रवार 19 अगस्त से हो रही बारिश ने प्रदेश में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य में कई हादसे हुए जिसमें कुछ लोगों की जान चली गई है कई इलाकों में पानी भरने की खबरे आ रही है। पुलिस उनके रेस्क्यू मिशन में लगी है।

रांची (झारखंड): झारखंड में बारिश कहर बनकर बरस रहा है। राज्य में कई जगहों में बाढ़ के हालात है। कई घरों में पानी घुस गया है तो नदी किनारे के इलाकों को प्रशासन खाली करवा रहा है। पतरातू में पुल से कार और बाइक बहने के बाद जमशेदपुर में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इसमें सवार ड्रायवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सिंहभूम में दीवार गिरने से दो लोगों की जान चली गई, तो जमशेदपुर के इलाके में पानी भरा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जमशेदपुर में कार पुल से टकराई
जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु के पास एनएच किनारे शनिवार की सुबह एक स्वीफ्ट डिजायर कार संख्या जेएच05सीएक्स-4950 अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सुबह हो रही तेज बारिश के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पुल से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पुल के नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कार से बाहर निकाला। फिर चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अरमान गोविंदपुर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के प्रयास से ही युवक को बाहर निकाला जा सका। नहीं तो कार पानी में बह जाती।

मिट्‌टी का दीवार गिरने से महिला-बच्चे की मौत
भारी बारिश के कारण पश्चिमी सिंहभूम शनिवार की सुबह मिट्‌टी की दीवार गिरने से एक महिला और 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। जिले के चाईबासा सदर थाना क्षेत्र में मिट्‌टी का दीवार गिरने से 40 वर्षीय महिला कुमकुम देवी की मौत हो गई। वह अपने घर में सोई थी। इसी दौरान मिट्‌टी का दीवार उसपर गिर गया। दबने से उसकी मौत हो गई। वहीं, जिले को गोईलकेरा प्रखंड में मिट्‌टी का दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे राजू हाईबुरु की मौत हो गई। बच्चा अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान मिट्‌टी की दीवार उसपर गिर गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

जमशेदपुर में 150 से अधिक घरों में घुसा बारिश का पानी
लगातार हो रही बारिश के कारण सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर से बह रहा है। इससे नदी किनारे के 150 से अधिक डूब गए हैं। घरों में पानी घुसने से कई समान बर्बाद हो गए हैं। प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। लोगों को ऊपरी इलाके में ले जाया जा रहा है। बागबेड़ा, कदमा के शास्त्रीनगर, मानगो में नदी किनारे बसने वाले घर पानी में डूब गए हैं। डीसी विजया जाधव बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही हैं। वहीं राज्य के अन्य नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।

यह भी पढ़े- बिहार-झारखंड में कई वारदातों को अंजाम देने वाला नक्सली रविंद्र मेहता गिरफ्तार