झारखंड के सरायकेला में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो साल के मासूम के रोने पर गुस्सा होते हुए, उसके फूफा ने मासूम का गला रेत कर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को अऱेस्ट कर लिया है। वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी विक्षिप्त है....

सरायकेला (झारखंड).  झारखंड के सरायकेला जिले के बड़ा दावना गांव में मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आ रही है। दो साल के मासूम के रोने पर गुस्साए फूफा ने मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया गया कि कृष्णापुर गांव निवासी एक फूफा अपने ससुराल दाऊना गांव आया था। इस दौरान बच्चा को गोदी में लेकर खेला रहा था। इसी बीच बच्चा रोने लगा, तो गुस्साए फूफा ने बच्चे का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरायकेला पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। घटना के समय सोहन घर पर अकेला ही खेल रहा था। इस बीच ही फुफा नाने हांसदा ने उसकी हत्या कर दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधी रात जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बारे में सोहन के पिता सालखु मुर्मू ने बताया कि गुरुवार की शाम 5 बजे वे अपनी पत्नी के साथ गांव के ही खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम करवा रहे थे। इस बीच ही गांव के ही एक व्यक्ति ने खबर दी कि उसके बेटे का गला काट दिया गया है। इसके बाद पीड़ित के माता- पिता बदहवास हालत में वहां से दौड़े और घर पर पहुंचे। बच्चे को गंभीर हालत में देखकर उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। 

सदर हॉस्पिटल ने किया रेफर
घटना के बाद सालखु बेटे को लेकर पहले तो सरायकेला के सदर अस्पताल में गये थे, लेकिन वहां पर हालत गंभीर बताते हुए वहां के डॉक्टरों ने मासूम को टीएमएच रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान ही गुरुवार आधी रात को सोहन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा, और पुलिस ने आरोपी फुफा नाने हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी को विक्षिप्त बता रहे हैं ग्रामीण
गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी नाने हांसदा विक्षिप्त हैं। लेकिन इसके पहले उसने इस तरह की हरकत पहले कभी नहीं की थी। वह भी शादी-शुदा है और एक बच्चा भी है। सालखु की बात करें दो उसकी एक चार साल की बेटी रह गयी है। सालखु चाईबासा के चालियामा स्थित रूंगटा माइंस में काम करते हैं, लेकिन घटना के दिन वे खेती का काम लंबित होने के कारण घर पर ही थे। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े- कांग्रेस का ऐसा प्रदर्शन ना देखा ना सुना, राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी का यह विरोध कम बल्कि नाटक ज्यादा लगा