झारखंड के गढ़वा में शनिवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

गढ़वा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतक बाहर चाय पीने का आदी था। वो शनिवार सुबह अपने परिचित के साथ बाइक पर बैठकर चाय पीने निकला था। घर लौटते वक्त घात लगाकर बैठे हमलावरों ने सीधे कनपटी में गोली मार दी। इस घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के घर पहुंची..उसकी पत्नी दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि कुछ देर पहले जिस पति को उसने मुस्कराते हुए घर से जाते देखा था, अब उसकी लाश आने वाली है। 40 वर्षीय मृतक राजेश महतो सोनपुरवा मोहल्ले में रहता था। इस हत्या के पीछे कोई जमीनी मामला बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी को पति की आदत पसंद नहीं थी...
राजेश घर के बाहर चाय पीने का आदी था। हालांकि पत्नी को उसकी यह आदत पसंद नहीं थी। लेकिन मृतक कारोबार की हवाला देकर उसे कुछ नहीं बोलने देता था। शनिवार सुबह राजेश मोहल्ले के ही मनोज गौड़ के साथ बाइक पर बैठकर सोनपुरवा मोड़ पर चाय पीने निकला था। जब वो वापस लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे गोली मार दी। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

पहले से ही इंतजार कर रहे थे हमलावर
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ बहामन टूटी और सदर थाना प्रभारी रामोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की घेराबंदी की, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। पुलिस इसे प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ी रंजिश मान रही है। पुलिस का दावा है कि हत्यारे जल्द पकड़ लिए जाएंगे।