झारखंड के गढ़वा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बहन ने अपने पति के साथ मिलकर छोटी बहन की बेहरमी से हत्या कर दी। पति-पत्नी ने मौत देने से पहले महिला की जीभ काटी फिर प्राइवेट पार्ट काटा।

रांची. झारखंड के गढ़वा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अंधविश्वास में पड़कर एक महिला को इतनी भयानक मौत दी की पुलिस का भी कलेजा कांप गया। यहां दरिंदों ने तंत्र-मंत्र के नाम पर सबसे पहले महिला की जीभ काटी, फिर उसका प्राइवेट पार्ट को काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहन ने ही तंत्र साधना के लिए अपनी बहन की दी बलि
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना गढ़वा जिले के मामला नगर उटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव का है। जहां एक सप्ताह पहले मृतका गुड़िया की बहन ललिता देवी और बहनोई दिनेश उरांव ने तंत्र सिद्धि के लिए पूजा पाठ का आयोजन किया था। इस दौरान तंत्र विद्या के लिए महिला की बलि देने की प्लानिंग की। सबसे पहले गुड़िया की जीभ को काटी गई, फिर दूसरे दिन उसके स्तन और प्राइवेट पार्ट को काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान महिला के परिवार के लोग भी मौके पर मौजूद थे।

पति ने बच्चों की जान की खातिर पत्नी को दिलवाई खतरनाक मौत
बता दें कि यह पूरी वारदात बीते 21 जून की बताई जा रही है। रविवार को मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला को मौत देखकर शव हीं पर जला दिया। पुलिस मृतक महिला की बहन और बहनोई समेत सभी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह सारी वारदात मृतका के पति मुन्ना की आंखों के सामने हुई। पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए ये सब होता देखता रहा। बहन और बहन ने शव को जला दिया। लेकिन जब पत्नी की याद आई तो रोने लगा और इसकी जानाकरी उसने आस पड़ोस के लोगों की दी। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में दरिदों ने बहू की दी दर्दनाक मौत: आंखें और आंतें जला दीं, नरक बना दी थी जिंदगी