झारखंड के जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां मामूली सी बात साथियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 6 जुलाई की रात की बताई जा रही है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

जमशेदपुर: जमशेदपुर में 6 जुलाई की देर रात एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक ही हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। उसके गर्दन में गोली मारी गई। बर्मामाइंस तहस क्षेत्र के सिदो-कान्हू बस्ती में यह घटना हुई। मृतक अमित सिंह ईस्ट प्लांट बस्ती का रहने वाला था। घायल अवस्था में उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिटी एसपी के विजय शंकर, सिटी एएसपी सुधांशू जैन, थानेदार राजू टीएमएच पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीच बचाव करने गए साथी को भी पीटा
पुलिस के अनुसार सिदो-कान्हू बस्ती में कुछ युवक नशा कर रहे रहे थे। वहां अमित सिंह भी मौजूद थे। नशा करने के दौरान अमित सिंह की युवको के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवकों ने अमित पर पिस्तौल तान दी। अमित का साथी छोटू उसे बचाने गया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद अमित को गोली मार दी। मारपीट में छोटू भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसके इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया। पुलिस ने घटना के संबंध में छोटू से पूछताछ की। पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं है। पुलिस को शक है कि मामला कुछ और हो सकता है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। 

टिस्को में काम करता था मृतक
मृतक अमित सिंह टिस्को में ठेकेदारी में काम करता था। वह गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी भोला सिंह का भतीजा है। भोला सिंह ने बताया कि शाम में अमित काम से घर लौटा था। रात 7 बजे वह घर से निकला था। रात करीब 10.30 बजे अमित के साथी छोटू ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो अमित वहां मूर्छित हालत में मिला।

यह भी पढ़ें-फिल्मी स्टाइल में पलामू के डीटीओ ऑफिस में फर्जी ईडी इंस्पेक्टर बनकर घुसा युवक, डीटीओ को संदेह होने पर भागा