मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मंत्रियों के कामकाज का बंटवारा कर दिया गया। इस मंत्रिमंडल में सबसे शिक्षित और धनवान विधायक रामेश्वर उरांव वित्त और वाणिज्य विभाग का दायित्व संभालेंगे।

रांची, झारखंड. यह हैं झारखंड के नये शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो। जगरनाथ डुमरी से विधायक हैं। यह जानकार ताज्जुब होगा कि जगरनाथ 10वीं पास है, लेकिन शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण विभाग संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मंत्रियों के कामकाज का बंटवारा कर दिया गया। इस मंत्रिमंडल में सबसे शिक्षित और धनवान विधायक रामेश्वर उरांव वित्त और वाणिज्य विभाग का दायित्व संभालेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

90 वर्षीय पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
मंगलवार को जब जगरनाथ महतो के मंत्री बनने की खबर उनके 90 वर्षीय पिता नेमनारायण महतो को लगी, तो उन्होंने खुशी जताते हुए अपनी बोली में कहा, अब तो गोटे झारखंडेक मंत्री बन गेलक। जगरनाथ के पिता उस वक्त चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत अलारगो के सिमराकुल्ही स्थित अपने घर पर थे। बता दें कि नेमनारायण ने कभी नावाडीह प्रखंड की नर्रा पंचायत से चुनाव लड़ा था। उनका चुनाव चिह्न कबूतर था। तब वे चेतलाल महतो से हार गए थे। जगरनाथ चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े हैं। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। मां का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। उनके एक भाई वासुदेव महतो तारमी पंचायत के मुखिया हैं। जगरनाथ ने कहा कि वे राज्य में शिक्षा की स्थिति सुधारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


किसे क्या मिला...जानें..

  • हेमंत सोरेन- कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा, गृह (कारा सहित), मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग समेत वह सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है।
  • रामेश्वर उरांव- वित्त मंत्री
  • आलमगीर आलम- ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री
  • सत्यानंद भोक्ता- श्रम मंत्री 
  • चंपई सोरेन- परिवहन मंत्री
  • हाजी हुसैन अंसारी- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
  • जगरनाथ महतो- शिक्षा मंत्री
  • जोबा मांझी- महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री
  • मिथिलेश ठाकुर- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री
  • बन्ना गुप्ता- स्वास्थ्य मंत्री
  • बादल पत्रलेख- कृषि एवं पशुपालन मंत्री