यह शर्मनाक मामला झारखंड के गिरिडीह का है। यह कपल पहले से ही शादीशुदा है। लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। लेकिन महिला ने पुलिस को कुछ और कहानी बताई...

गिरिडीह, झारखंड. यहां के बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखारी उपस्वास्थ्य केंद्र में बुधवार रात को जबर्दस्त हंगामा हो गया। यहां कुछ लोगों ने एक कपल को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर खूब पीटा। आदमी से महिला की मांग में सिंदूर भरवा दिया। इसके बाद उन्हें सबके सामने संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि घटनावाले दिन ही पुलिस तक मामला पहुंच गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वो कपल को अपने साथ थाने लेकर आई। बताया जाता है कि दोनों शादीशुदा हैं। गुरुवार को जब इस बारे में लोगों को मालूम चला, तो थाने में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वे कथित प्रेमी के खिलाफ महिला के जरिये केस दर्ज कराना चाहते थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने किया शिकायत करने से मना...
बताते हैं कि कपल की पिटाई गांव के मुखिया की मौजूदगी में की गई। उन्हें जूतों की माला भी पहनाई गई। इस मामले में बिरनी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों को लोगों से छुड़ाकर थाने ले आए थे। हालांकि महिला ने आदमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ। लिहाजा पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। पुलिस ने कहा कि अगर कोई आवेदन देगा, तो जरूर कार्रवाई होगी।