झारखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देश सरहद में तैनात आर्मी जवान बजरंग भगत की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। यह समदा पत्नी क ऐसा लगा की उसने भी आत्महत्या कर ली।

रांची. झारखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देश सरहद में तैनात आर्मी जवान बजरंग भगत की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। यह समदा पत्नी क ऐसा लगा की उसने भी आत्महत्या कर ली। अब दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी
दरअसल, सेना के जवान बजरंग भगत जम्मू में तैनात थे। लेकिन अचानक 29 दिसबंर की रात को उनकी ड्यूटी के दरौन मौत हो गई थी। गुरुवार के दिन जब यह खबर उसकी पत्नी मनीत उरांव को पता चली तो उसको पति की मौत का गहरा सदमा लगा। जहां उसने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 

साथ होगा अंतिम संस्कार
जानाकी के मुताबिक, जवान की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। एक जनवरी की शाम को बजरंग भगत का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा था। जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाना था। लेकिन पत्नी के अत्महत्या के बाद अब दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

8 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था बजरंग
जवान बजरंग 2012 में सेना में भर्ती हुआ था। वह रेजिमेंटल सेंटर नागपुर महाराष्ट्र के यूनिट 17 में गार्ड के पद पर तैनात था। घरवालों ने आरोप लगाया है कि उसको कोई बीमारी नहीं थी। वह ठीख-ठाक था, ऐसे कैसे उसकी मौत हो सकती है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह हादसा कैसे हो गया।

2 साल पहले हुई थी शादी, घर में अकेला था कमाने वाला
बता दें कि बजरंग घर में अकेला कमाने वाला था। दो साल पहले उसकी शादी मीनत उरांव के साथ हुई थी। जवान के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। उब उसके घर में बुजुर्ग मां अकली बची है। वहीं जवान की पांच बहनें हैं, लेकिन सभी की शादी हो चुकी है।