झारखंड में पति-पत्नी और 'वो' का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 14 साल की शादी तोड़कर पत्नी ने प्रेमी के संग रहने का कर दिया था खुलेआम ऐलान।

बोकारो, झारखंड. यहां पति-पत्नी और 'वो' का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 14 साल की शादी को तोड़कर पत्नी अपने प्रेमी के संग भाग गई। जब उसे पकड़ा गया और पंचायत बैठाई गई, तब भी उसने खुलेआम प्रेमी के संग रहने का ऐलान कर दिया। पति यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने भी पलटवार किया कि अब से उसकी पत्नी हमेशा के लिए मर गई। इसके साथ ही उसने पत्नी का पुतला बनाया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना लोगों की जुबान पर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पुतले को शवयात्रा की तर्ज श्मशान घाट तक ले जाया गया...
मामला चंद्रपुरा प्रखंड के बंदियो गांव का है। यहां रहने वाले राजीव ठाकुर ने बताया कि उनकी शादी 14 साल पहले पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। उनके एक 9 साल का बेटा और 6 महीने की बेटी है। मालूम चला कि उनकी पत्नी को पड़ोसी युवक आनंद हाड़ी से प्रेम हो गया है। उसे बहुत समझाया गया, लेकिन वो नहीं मानी। राजीव ने बताया कि उनकी पत्नी 4 जनवरी को 6 महीने की बेटी को लेकर प्रेमी के संग भाग गई। हालांकि शिकायत के बाद उसे चंद्रपुरा पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में यह मामला पंचायत में पहुंचा। पंचायत में भी पत्नी ने प्रेमी के संग रहने का फैसला किया। फिर घर छोड़ दिया।

बेटे से दिलाई पुतले को मुखाग्नि..
पत्नी की बेवफाई से नाराज होकर पति ने ऐलान कर दिया कि वो अब हमेशा के लिए मर गई। इसके साथ ही बैंड-बाजे के साथ पत्नी के पुतले की शवयात्रा निकाली। फिर बेटे के हाथों उसका अंतिम संस्कार करा दिया।