सार
हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।
उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 11 जनवरी 2022, मंगलवार (Panchang January 11, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…
आज की तिथि और पर्व
11 जनवरी, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन नवमी तिथि दोपहर 02.22 तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि 12 जनवरी, बुधवार शाम 04.49 तक रहेगी।
शुभ योग और मुहूर्त
11 जनवरी, मंगलवार को सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2.18 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र 12 जनवरी, बुधवार को शाम 4.12 तक रहेगा। मंगलवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 11 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:38 से 06:26 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 से 12.56 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं।
ये है राहु काल का समय
11 जनवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:15 से 04:35 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.45 से दोपहर 11:14 तक, कुलिक दोपहर 12:34 से 01:54 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:22 से 10:05 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल यानी समय है। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति
11 जनवरी, मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे।
इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।